Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद सिरसागंज मेलातीज महोत्सव का हुआ जोरदार उदघाटन समारोह

Spread the love


जन सांस्कृतिक परिषद सिरसागंज के तत्यवधान मे आयोजित मेलातीज महोत्सव के उदघाटन समारोह मे मुख्य अतिथि श्रीमती हर्षिता सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया। ये तीज मिला लगभग 70 सालों से मनाया जा रहा है जिसमे भिन्न भिन्न प्रकार के झूला, दुकानों आदि सम्मिलित होते है। हर्षिता सिंह से निवेदन किया गया कि तीज मेला के लिए जिला पंचायत की तरफ से शहर के बाहर एक जगह प्रदान करें। जन सांस्कृतिक परिषद अध्य्क्ष राजीव यादव बाले ने घोषणा की तीज मेला के लिए जो भी भावी ज़मीन खरीदी जाएगी उसके लिये एक लाख एक हज़ार रुपए व्यक्तिगत दान करेंगें।
इस स्वागत समारोह मे सिरसागंज जन सांस्कृतिक परिषद राजीव यादव बाले जी, सोनी शिवहरे चैयरमेन,कृष्ण कुमार खंडेलवाल, केशव गुप्ता भाजपा नगर अध्यक्ष, चंचल यादव पूर्व अध्यक्ष, एडवोकेट राहुल यादव,आदि सम्मिलित हुए।
इस समारोह का संचालन मुकेश मणिकांचन्दन ने किया औऱ उपस्थित पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया।
ब्यूरो चीफ ललित कुमार यादव की रिपोर्ट

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com