बेखोफ बाइक सवार अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार को दुकान जाने के दौरान मारी गोली
बेखोफ बाइक सवार अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार को दुकान जाने के दौरान मारी गोली

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।
*स्टोरी :-* बेखोफ बाइक सवार अपराधियों ने हार्डवेयर दुकानदार को दुकान जाने के दौरान मारी गोली। दुकानदार जख्मी हालत में निजी क्लिनिक में भर्ती। पुलिस जांच में जुटी।
*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां बेखौफ अपराधियो ने आज गुरुवार 21 सेप्टेम्बर को सुबह में हार्डवेयर दुकानदार अशोक भगत को सोनवर्षाराज बाजार अपने दुकान जाने के दौरान गोली मारकर जख्मी कर फरार हो गया। घटना सिमरिबख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पुल के समीप की बतायी जा रही है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी।
दरअसल हर दिन की तरह दुकानदार अशोक भगत आज गुरुवार को अपने गांव पहाड़पुर से सोनवर्षाराज बाजार अपने दुकान पर जा रहा था इसी दौरान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के भटौनी पुल के पास अज्ञात अपराधियो द्वारा गोली मारकर जख्मी कर दिया गया। जिसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा घटना की जानकारी परिजन को दिया गया। जिसके बाद परिजन जख्मी अशोक भगत को निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। जहां जख्मी की हालत गम्भीर बनी हुई है । हालांकि घटना का कारण स्पष्ट नही हो पाया है।
वहीं जख्मी के भाई फुलेश्वर भगत की माने तो आज सुबह में सोनवर्षा राज दुकान जा रहा था हार्ड वेयर का दुकान करता था मेरा भाई।भटोनि पुला के पीछे कोई अज्ञात लोगों ने गोली मार दिया।गोली लगने के बाद हमलोगों को मालूम हुआ तो घटना स्थल पर पहुंचकर भाई को जख्मी हालत में लेकर निजी क्लिनिक में भर्ती करवाये।जहां मेरा भाई इलाजरत है।
वहीं इस बाबत हेडक्वार्टर डीएसपी एज़ाज़ हाफिज मनी की माने तो सिमरीबख्तियारपुर थानां अंतर्गत एक जगह है भटोनि जहां एक व्यक्ति को गोली मारने की सूचना प्राप्त हुई है ।55 वर्षीय व्यक्ति है जो हार्ड वेयर की बिजनेस करते हैं।अभी गोली मारने के कारण का स्पस्ट पता नहीं चला है।जख्मी व्यक्ति का इलाज चल रहा है।डॉ ने बताया कि खतरे से बाहर है मरीज।उन्होंने ये भी बताया कि मामला दर्ज कर अतिशीघ्र अपराधियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

Subscribe to my channel


