Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड़ सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत चलाया जा रहा है जागरूकता अभियान

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । भारतीय जनता पार्टी के 42वें स्थापना दिवस पर 7 अप्रैल से 20 अप्रैल तक सामाजिक न्याय पखवाड़ा मना रही है।इसी कड़ी में 8 अप्रैल को नगर में भाजपा जिलाध्यक्ष बलराम दूबे, अन्य मंडलों में मंडल अध्यक्ष कैलाश प्रसाद सिंह, साधन ठाकुर, शिवप्रसाद पहाड़िया आदि के द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी जा रही है।प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभुकों से संपर्क कर केंद्र सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई और लाभुकों से भी केंद्र सरकार के कार्यक्रमों के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। संपर्क अभियान कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधायक वेणी प्रसाद गुप्ता, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुग्राहित प्रसाद साह एवं मीरा प्रवीण सिंह, पूर्व जिला अध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, सुनील कुमार सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, ज़िला मंत्री जामू मरांडी, ज़िला सोशल मीडिया प्रभारी जयंत मंडल, आशीष सेन, अमृत पाण्डेय, भाजपा नेता दुर्गा मरांडी, वार्ड पार्षद अशोक प्रसाद, रूपाली सरदार, अजय दास, नगर अध्यक्ष पंकज साहा, शबरी पाल, प्रसन्ना शंकर मिश्रा, अनिकेत गोस्वामी, गणेश रजक, राजा साह, विक्रम मिश्रा, पार्थ रक्षित सपन दुबे,सहित अनेकों कार्यकर्ता मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com