Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
आगरा नाले में गिरने से युवक हुआ चोटिल
नाले में गिरने से युवक हुआ चोटिल

नाले में गिरने से युवक हुआ चोटिल
आगरा। यमुनापार में सौ फुटा रोड कालिन्दी विहार में एक नाले में युवक गिर गया। समय रहते उसको निकाल लिया गया। युवक चोटिल हो गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार को एक युवक कालिन्दी विहार सौ फुटा रोड से गुजर रहा था तभी पास के ही नाले में वह अचानक गिर गया। युवक के गिरने से मौके पर लोग एकत्रित हो गए और उसको समय रहते निकाल लिया गया। युवक के हल्की चोट भी आई है। वही आस पड़ोस के लोगो का कहना था कि सौ फुटा रोड पर कई जगह नाले खुले हुए है। बारिश के मौसम में उनको ढका नही गया तो बड़ा हादसा भी हो सकता है।
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट आवाज इंडिया लाइव फिरोजाबाद
Subscribe to my channel

