फिरोजाबाद जब तक ऊपर वाले के यहां से नहीं टूटी तब तक कुछ नहीं हो सकता कहावत आज सच दिखी

*ब्रेकिंग फ़िरोज़ाबाद*
*जब तक ऊपर वाले के यहां से नहीं टूटी तब तक कुछ नहीं हो सकता कहावत आज सच दिखी ।*

*फ़िरोज़ाबाद रेलवे स्टेशन पर गोमती एक्सप्रेस से उतरते समय एक महिला का पैर फिसल गया और महिला चलती ट्रेन के नीचे आने से बाल बाल बची ।*
*बताया जा रहा है उतरते समय पैर फिसलने की वजह से गिरी थी महिला ।*
*इससे पहले महिला कुछ समझ पाती तब तक ट्रेन चल दी, ट्रेन ने स्पीड भी पकड़ ली ।*
*सबसे खास बात ये रही कि गिरी महिला को एक भी खरोंच नही आई ।*
*जीआरपी फ़िरोज़ाबाद ने बताया महिला का नाम कुसुमलता शर्मा है वह कानपुर से फिरोजाबाद आयी हुई थी ट्रेन से उतरते समय ये हादसा हो गया ।*
*महिला के पटरी पर गिरने से परिजनों में मच गई थी चीख पुकार ,लोगों की रुक सी गई दिल की धड़कने ।*
*सुजबूज से महिला को नहीं आई कोई चोट ,जब ट्रेन जा चुकी तो देखा पटरी के साइड से लेटी थी महिला ।*
*ट्रेन जाने के बाद जब महिला को उठाया गया तो काफी देर तक रही डरी सहमी रही ।*
*लोगों ने खुली आंखों से देखा मौत का खौफनाक मंजर,लोगों के दिलों की रूकी रही धड़कने ।*
*बड़े हादसे के बाद महिला के सकुशल बचने के बाद सबने जताया ईश्वर का शुक्र।*
अरविंद कुमार श्रीवास्तव रिपोर्ट फिरोजाबाद

Subscribe to my channel



