उत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या

मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या

Spread the love

से बड़ी खबर

*मैनपुरी में दूल्हा-दुल्हन समेत घर में सो रहे पांच लोगों की हत्या, आरोपी ने खुद को गोली मारकर दी जान—*

 

 

मैनपुरी के किशनी थाना इलाके के गांव गोकुलपुर में घर में सो रहे पांच लोगों की बका से काटकर हत्या कर दी गई। हत्या के बाद आरोपी ने खुद को भी गोली मार ली। पुलिस मौके पर पहुंची है।

उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां घर में सो रहे पांच लोगों की बेरहमी से हत्या करने का मामला सामने आया है। हत्या के बाद आरोपी ने खुद भी आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है।
जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के किशनी थाना इलाके का गांव गोकुलपुरा अरसारा में शनिवार की सुबह एक परिवार में पांच लोगों के सामूहिक हत्याकांड से इलाका दहल गया। सूचना मिलने के बाद आला अधिकारी मौके पर पहुंच गए।
पता चला की गांव का रहने वाले शिववीर सिंह ने अपने दो भाई, बहनोई, भाई की नवविवाहित पत्नी और दोस्त कि बंके से काटकर हत्या कर दी है। खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। तीन घायल लोगों को अस्पताल भेजा गया। मौके पर कई थानों का फोर्स पहुंची है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

हत्याकांड को क्यों अंजाम दिया गया, इसके कारण की पुलिस जांच कर रही है। मिली जानकारी के मुताबिक, गांव गोकुलपुर अरसारा निवासी सुभाष चंद्र यादव के तीन पुत्र शिववीर, सोनू और भुल्लन थे। शुक्रवार को मझले पुत्र सोनू (20) की बरात इटावा के थाना चौबिया क्षेत्र के गांव गंगापुर से लौट कर आई थी।
घर में नई बहू सोनी (20) के आने से खुशियों का माहौल था। शुक्रवार की देर रात एक बजे तक सभी लोग डीजे बजा कर नाच गा रहे थे। रात में शिववीर ने कोल्ड ड्रिंक में कोई नशे की गोली मिलाकर सभी को पिला दी। सभी के बेहोश होने के बाद शिववीर ने बंके से आंगन में सो रहे भाई भुल्लन (20), बहनोई सौरभ निवासी चांदा हविलिया (26), भाई के दोस्त दीपक (20) फिरोजाबाद की हत्या कर दी।
इसके बाद छत पर सो रहे सोनू (22) और नवविवाहिता सोनी की बंके से गला काटकर हत्या कर दी। हमले में पिता सुभाष, आरोपी की पत्नी और मामी गंभीर रूप से घायल हो हैं। पांच हत्याएं करने के बाद शिववीर ने घर से कुछ दूर जाकर खुद भी गोली मारकर खुदकुशी कर ली।
हत्याकांड की सूचना मिलने के बाद एसपी विनोद कुमार और कई थानों की फोर्स गांव पहुंची। तीन घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवाए गए हैं। हत्याकांड क्यों अंजाम दिया गया, इसकी वजह अभी पता नहीं लग सकी है। पुलिस कारण जानने का प्रयास कर रही है।

जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com