Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव
फिरोजाबाद तीन माह से तनख्वाह ना मिलने पर बिजली विभाग सिरसागंज उपखंड के समस्त मीटर रीडरों ने कार्य ना करने की घोषणा की

मीटर रीडर राजेश यादव , सचिन यादव, प्रवीण, राजीव ,आदि के अनुसार टेरा सॉफ्ट लिमिटेड जिसके अनुबंध के अंदर सभी कार्यरत मीटर रीडरों की तनख्वा तीन महीनों से नहीं आई एवं जिनकी आई है वह बहुत ही कम आई है
इसी कारणवश कार्य ना करने का निर्णय लिया है समस्त मित्र मीटर रीडरों ने गुरुकुल स्तिथ सिरसागंज अधिशासी अभियंता शंकर लाल अग्निहोत्री को विज्ञप्ति भी दी है। विधुत मीटर रेडरो के अनुसार अधिशासी अभियंता ने दिये गए विज्ञप्ति को विभाग के पदाधिकारियो को अवगत कराके समस्या को जल्द से जल्द समाप्त करने का अस्वाशन दिया।
*ललित कुमार यादव की रिपोर्ट*

Subscribe to my channel


