Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

मंडलीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

मंडलीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए

Spread the love

चित्रकूट। माध्यमिक शिक्षा मंत्री श्रीमती गुलाब देवी शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ डाक बंगाल में मंडलीय समीक्षा बैठक कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। विशेष रूप से माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने संयुक्त शिक्षा निदेशक से कहा कि मानक के विपरीत एक भी परीक्षा केंद्र नहीं बनना चाहिए, यदि बोर्ड परीक्षा में कहीं भी नकल की शिकायत मिली तो कोई बख्शा नहीं जाएगा । मुख्यमंत्री जी ने भी नकल विहीन हाईस्कूल व इंटर की बोर्ड परीक्षा कराने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं । पूरे प्रदेश में नकल विहीन परीक्षा कराई जाएगी और गत वर्ष की भांति समय से कापियों का मूल्यांकन और परीक्षा फल भी घोषित किया जाएगा। किसी के भी दबाव में मानक की विपरीत परीक्षा केंद्र नहीं होना चाहिए अन्यथा संबंधित जिले के डीआईओएस जिम्मेदार होंगे। माध्यमिक शिक्षा मंत्री ने कहा कि बालिकाओं के परीक्षा केंद्र स्वकेंद्र में ही बनाए जाएं, यदि उनका विद्यालय परीक्षा केंद्र बनाने के मानक में नहीं है तो नजदीक ही उन्हें परीक्षा केंद्र की सुविधा दी जाए बालिकाओं को परीक्षाओं के लिए कोई असुविधा नहीं होनी चाहिए। बैठक में उन्होंने आईजीआरएस, मानव संपदा पोर्टल, प्रवीण योजना ,प्रोजेक्ट अलंकार योजना और माध्यमिक विद्यालयों के निर्माण संबंधी कार्यों की भी समीक्षा की। उन्होंने कहा कि आइजीआरएस पोर्टल में जो भी शिकायतें प्राप्त हो रही है उन्हें मानक के अनुसार निस्तारित किया जाना चाहिए, झूंठी निस्तारण प्रक्रिया कतई न अपनाई जाए। उन्होंने मानव संपदा पोर्टल के बारे में कहा कि है सरकार की ओर से यह अभिनव व्यवस्था लागू की गई है अब कोई भी शिक्षक छुट्टी लेगा तो मानव संपदा पोर्टल पर एप्लीकेशन देनी होगी चरित्र लेख भी अब मानव संपदा पर ही होगा। इसी तरह उन्होंने प्रोजेक्ट अलंकार योजना में बताया कि जितने भी संस्कृत विद्यालय हैं शासकीय व अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालय हैं उनके जर्जर भवन हैं तो उनकी मरम्मत के लिए सरकार आर्थिक मदद देगी। संस्कृत विद्यालयों के लिए 95 प्रतिशत सरकार अनुदान देगी और पांच प्रतिशत प्रबंध समिति को देना होगा। इसी तरह सहायता प्राप्त स्कूलों के लिए 75% ग्रांट सरकार देगी और 25% प्रबंध समिति को देना होगा ।इस योजना से जितने भी विद्यालय हैं उनकी भवन बिल्डिंग भौतिक परिवेश में सुधार किया जाएगा। प्रवीण योजना के तहत सरकार छात्र-छात्राओं में हुनर विकसित करने के लिए व्यावसायिक शिक्षा को प्रभावी रूप से लागू कर रही है प्रत्येक जिले में दो-दो विद्यालय हर साल लिए जाएंगे इस प्रकार पूरे प्रदेश में माध्यमिक विद्यालयों में व्यावसायिक शिक्षा लागू करके छात्र छात्राओं को रोजगार की ओर बढ़ाया जाएगा । जो बच्चे इंटर के बाद पढ़ाई नहीं करना चाहते या पढ़ने में अक्षम हैं, उन्हें इस योजना के तहत हुनरमंद बनाकर रोजगार की ओर ले जाने का काम किया जाएगा , बताया कि जो पहले से व्यावसायिक शिक्षा चल रही है नई शिक्षा नीति में उसे और प्रभावी बनाया जाएगा। कंप्यूटर शिक्षा को भी सरकार और बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। बैठक में बांदा के जिला विद्यालय निरीक्षक विजयपाल सिंह महोबा के गिरधारी लाल कोली हमीरपुर के के ओझा उपस्थित रहे ।इसके अलावा प्रधानाचार्य डॉक्टर रणवीर सिंह चौहान डॉक्टर राजीव पाठक धर्मेंद्र सिंह रुद्रनारायण पांडेय माध्यमिक व्यावसायिक शिक्षक संघ के शंकर प्रसाद यादव कंप्यूटर शिक्षक संघ जिला अध्यक्ष एवं शिक्षक विधायक के प्रतिनिधि विवेक श्रीवास्तव आलोक सिंह सुधाकर सिंह प्रधान लिपिक प्रदीप पांडेय आदि मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com