Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

टॉप टेन में 1लाख का इनामी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

टॉप टेन में 1लाख का इनामी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* टॉप टेन में 1लाख का इनामी अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार।

*स्टोरी :-* टॉप टेन में 1लाख का इनामी अपराधी शंभु यादव हथियार के साथ अपने सहयोगी ललित यादव के साथ हुआ गिरफ्तार। आज एसपी हिमांशु कुमार प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।

*एंकर :-* सहरसा से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ आज बुधवार को सहरसा पुलिस ने तकरीबन 12 बजे टॉप टेन में शामिल 1 लाख का इनामी अपराधी शंभु यादव और उसके सहयोगी ललित यादव को हथियार के साथ गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 1 देशी कट्टा,1 जिंदा कारतूस बरामद किया है।यह इनामी अपराधी तकरीबन 6 साल से फरार चल रहा था।आज बुधवार को एसपी हिमांशु कुमार ने प्रेस वार्ता कर दी जानकारी।
मिली जानकारी के अनुसार महिषी थानां को गुप्त सूचना मिली कि अपराधी शंभु यादव पिता राजो यादव,गांव रकटी वार्ड नं 2 महिषी थानां क्षेत्र से अपने सहयोगी ललित यादव के साथ राजनपुर आने वाला है जो विशनपुर घाट पर उतर कर कहीं आपराधिक घटना को अंजाम देने वाला है।इसी गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस त्वरित कार्रवाई करते हुए उक्त स्थल पर पहुंचा जहाँ अपराधी पुलिस को देखते हुए भागने लगा जिसको पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया।जब अपराधी की तलासी ली गयी तो उसके पास से हथियार भी बरामद हुआ।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com