फिरोजाबाद अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया

अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
फिरोजाबाद। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम के दौरान स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को प्रोत्साहित व सम्मानित किया गया।
प्रेम हेल्प एंड डेवलपमेंट सोसाइटी के तत्वावधान में नगर के मोहल्ला नगला मिर्जा स्थित बौद्ध धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम मे जिला नगरीय विकास अभिकरण डूडा की की ओर से शहर मिशन प्रबंधक विनोद त्रिपाठी एवं शुभम त्रिपाठी ने कहा कि महिलाओं को स्वरोजगार की दिशा में और आगे बढ़ना होगा तभी देश दुनिया के नक्शे पर जगमगाएगा। शहर समन्वयक दुर्वेश कुमार ने कहा कि सभी समूहों को बैंक लिंकेज कर स्वरोजगार स्थापित कराया जा रहा है। महिलाएं स्वरोजगारी बनकर पुरुषों के बराबर खड़ी हो रही हैं।
कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर निगम पार्षद व ओम साईं राम स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष रानी देवी ने की तथा साईं राम, वंदे मातरम, नारायण, बंधन स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं मधुबाला, सिद्धि लता, सुनीता, नीरू निगम इत्यादि महिलाएं बड़ी संख्या में मौजूद रहीं।
Subscribe to my channel



