गढ़वा झारखंड कांडी बहेरवा निवासी विनीत कुमार बने युवा राजद गढ़वा जिला अध्यक्ष
कांडी बहेरवा निवासी विनीत कुमार बने युवा राजद गढ़वा जिला अध्यक्ष


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।
गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड ग्राम बहेरवा निवासी विनीत कुमार युवा राजद के गढ़वा जिला अध्यक्ष बने। रांची राष्ट्रीय जनता दल कार्यालय में राजद झारखंड युवा राजद प्रदेश अध्यक्ष रंजन कुमार के द्वारा राजद के सभी कार्यकर्ता के सामने फूल माला पहनाकर विनीत कुमार को गढ़वा जिला अध्यक्ष बनाकर प्रमाण पत्र सौंपे।
यह कार्यक्रम में शामिल झारखंड प्रदेश उपाध्यक्ष श्याम दास जी यादव, प्रदेश महासचिव मनोज कुमार, प्रदेश प्रवक्ता अंजल किशोर, मीडिया प्रभारी संतोष राम, प्रदेश युवा सचिव दामोदर यादव, वरिष्ठ राजद नेता पांडू प्रखंड विपिन यादव ,कांडी नारायण हॉस्पिटल संचालक विपिन कुमार यादव तथा सैकड़ों युवा राजद के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
विनीत कुमार को युवा राजद गढ़वा अध्यक्ष बनाए जाने पर कांडी प्रखंड के लोगों ने फोन के माध्यम से खूब बधाईया दे रहे हैं।

Subscribe to my channel



