बाइक सवार को बिना नम्बर के दूध वाहन ने मारी टक्कर
बाइक सवार को बिना नम्बर के दूध वाहन ने मारी टक्कर

बाइक सवार को बिना नम्बर के दूध वाहन ने मारी टक्कर
प्रकाश ओझा
ब्रेकर न बनने से बढ़ रहे सड़क हादसे जिम्मेदारो की चुप्पी ले रही जाने
चित्रकूट-अपने घर से रिश्तेदारी जा रहे एक बाइक सवार को बिना नम्बर के एक दूध वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी जिससे मोटरसाइकिल सवार व्यक्ति व उसकी भाभी बुरी तरह घायल हो गई गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ
फतेहपुर जनपद के धाता थानांतर्गत बेनीपुर निवासी नागेंद्र सिंह पुत्र स्वर्गीय जयप्रकाश सिंह उम्र लगभग 45 वर्ष अपनी भाभी कुसुमा (48 वर्ष) को लेकर अपनी मोटरसाइकिल UP 71 F 9698 से मऊ थानांतर्गत खंडेहा अपने रिश्तेदारी जा रहा था लेकिन सुबह करीब 10:30 बजे पियारियामाफी में राजापुर की तरफ जा रहे एक दूध वाहन ने टक्कर मार दी जिससे दोनों लोग बुरी तरह जख्मी हो गए
टक्कर के बाद मोटरसाइकिल के परखच्चे उड़ गए लेकिन गनीमत रही कि कोई बड़ा हादसा टल गया
मौके पर मौजूद सदानन्द पाण्डेय व आशीष पाण्डेय ने बताया कि छीबो से राजापुर की तरफ जा रहे एक ट्रक को ओवरटेक करने के चक्कर मे यह हादसा हुआ
*अपराध करने का नया तरीका अधूरे नम्बर या ग्रीस लगाकर भरते हैं फर्राटा*
राजापुर-मऊ मुख्यमार्ग पर आप प्रतिदिन सैकड़ो ट्रक ऐसे देख सकते है जिनके नम्बर प्लेट पर चालक ग्रीस,मिट्टी लगाए रहते हैं या फिर आधे नम्बर ही गायब किये रहते हैं जिससे एक्सीडेंट के बाद कोई नम्बर के आधार पर धर-पकड़ न हो सके और अपराध के बाद खुलेआम घूम सके
कुछ दिनों पहले ट्रक की टक्कर से हुई थी युवक की मौत लगभग 4 माह पूर्व सदाशिव मंदिर के पास एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने बाइक सवार को टक्कर मारी थी जिसमे अस्पताल ले जाते समय बाइक सवार की मौत हो गयी थी बीते 18 जून को छीबो निवासी दीपक मिश्रा पुत्र शिवशंकर मिश्रा की कार में छीबो पुल के पास ट्रक ने टक्कर मारी थी
कल भी पलटी थी तेज़ रफ़्तार कार
कल रात लगभग 9 बजे एक राजापुर की तरफ जा रही एक तेज़ रफ़्तार अर्टिगा मारुति कार पलट गई थी जिसमे सभी कार सवार सुरक्षित रहे लेकिन गंभीर रूप से चुटहिल हो गए थे
प्रशासन के सुस्त रवैये के कारण नही बन रहे स्पीड ब्रेकर
बीते 18 जून को हुई दुर्घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया था मौके पर पहुंचे राजापुर थानाध्यक्ष भास्कर मिश्रा के समझाने तथा उपजिलाधिकारी राजापुर द्वारा ब्रेकर बनवाने की सांत्वना देने पर लोगो ने जाम खोला लेकिन अभी तक ब्रेकर बनाने की शुरुआत नही हुई शायद प्रशासन को एक और बड़े हादसे का इंतज़ार है।

Subscribe to my channel


