फिरोजाबाद सीयरदेवी माता के दर्शन करने को उमड़ी भक्तों की भीड़

टूंडला, सीयरदेवी माता के दर्शन करने को उमड़ी भक्तों की भीड़
अरविंद कुमार श्रीवास्तव फिरोजाबाद रिपोर्ट
टूंडला। कोट कसौंदी में लगने वाले प्राचीन सीयरदेवी मेले के दूसरे दिन सैंकड़ों भक्तों ने माता के दर्शन कर नेजा चढ़ाया और मनौतियां मांगी। दिनभर यहां हजारों की संख्या में देवीभक्त दर्शनों के लिए उमड़ते रहे।
मेला अध्यक्ष कपूरचन्द्र निषाद ने कहा कि मेले आदि ही हैं जो आज भी हमारी प्राचीन सभ्यता को बरकरार रखे हुए हैं। इस प्रकार के आयोजनों से ही समाज अपनी प्राचीन संस्कृति को बचाये हुए हैं।
दुकानों पर ग्रामीण महिलाओं की खासी भीड़भाड़ थी। यहां सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने के थाना नगला सिंघी पुलिस सहित व्यापक पैमाने पर पुलिस बल मौजूद था।
मेले में पूर्व सरपंच योगेश उपाध्याय, देवकरन दिलावर, लज्जाराम, शंभूदयाल, महाराज सिंह वर्मा, डा ओसपाल, सुरेश ठेकेदार, गीतम सिंह, विपिन कुमार, धीनराम, माधोसिंह, प्रताप सिंह, रामराज, संतस्वरूप आदि भी पहुंचे।
Subscribe to my channel



