गढवा कांडी मझिगावॉ हनुमान मंदिर पर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य मेला का दृश्य देखा गया

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगावॉ टोला आजाद नगर के हनुमान मंदिर पर शिवरात्रि के शुभ अवसर पर भव्य मेला का दृश्य देखा गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु एवं दुकानदार को देखा गया।
मेला में अनेक प्रकार के मिठाईयां जिलेबी पकौड़ी के साथ-साथ महिलाओं का सिंगार दुकान सहित बच्चों का खिलौना भी देखा गया।
मेला में किसी प्रकार का समस्या ना हो इसको देखते हुए हरिहरपुर ओपी के एसआई सुरेंद्र दुबे ने अपने दल बल के साथ मेला में उपस्थित थे तथा कोरोना प्रोटोकॉल का भी पालन कराए साथ में ही कीर्तन मंडली में शामिल होकर कीर्तन मंडली का भी आनंद लिये।
मौके पर उपस्थित उप मुखिया अरुण मिश्रा, युवा समाजसेवी दक्षिणी क्षेत्र हरिहरपुर पंचायत के भावी बीडीसी प्रत्याशी पति दयानंद यादव भावी मुखिया पति मनोज राम तथा मंदिर के पुजारी बाबा ने सभी मेला में आए हुए श्रद्धालुओं एवं दुकानदारों से निवेदन किये कि आपसी समन्वय बनाकर मेला का आनंद लें और खुशी सकुशल अपने घर को लौट जाए

Subscribe to my channel


