फिरोजाबाद धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी का विवाह
धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी का विवाह

फिरोजाबाद: धूमधाम से हुआ टेसू-झेंझी का विवाह
फिरोजाबाद। सुहागनगरी में शरद पूर्णिमा का पर्व धूमधाम से मनाया गया। घरों में वैदिक मंत्रोचारण के साथ टेसू व झेंझी का विवाह सम्पन्न कराया गया। टेसू की बारात में युवाओं ने जमकर डांस किया। घरों में महिलाओं ने मंगल गीत गाए।
शरद पूर्णिमा पर्व के अवसर पर रविवार को शुभ महुर्रत में टेसू व झेंसी का विवाह कराया गया। विवाह से पूर्व जगह-जगह टेसू की बारात निकाली गई। जिसमें युवा व बच्चों ने फिल्मी गीतों पर जमकर डांस किया। साथ ही आतिशबाजी भी चलाई। मौहल्लो में बच्चों ने टोली बना कर टेसू व झेंसी के गीत गाये। घरों में महिलाओं ने विधि-विधान से मंगलगान गाकर टेसू व झेंझी का विवाह सम्पन्न कराया। विवाह की रस्में पूरी होने के बाद खील व गटटे का प्रसाद वितरण किया गया।
फिरोजाबाद से आवाज इंडिया लाइट से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



