आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान

जनपद चित्रकूट ।
आबकारी आयुक्त महोदय उत्तर प्रदेश के निर्देश पर चलाए जा रहे प्रवर्तन अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 09-12-23 को जिलाधिकारी महोदय चित्रकूट, पुलिस अधीक्षक महोदया चित्रकूट व प्रभारी उप आबकारी आयुक्त महोदय चित्रकूट धाम प्रभार बांदा श्री एस पी चौधरी के निर्देश पर , जिला आबकारी अधिकारी महोदय चित्रकूट श्री राजेन्द्र यादव के मार्गदर्शन में पुलिस व आबकारी विभाग ने संयुक्त रूप से ग्राम घुरेहटा, थाना म ऊ चित्रकूट में आकस्मिक दबिश देते हुए एक अभियुक्ता को 10 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार करते हुए आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत किया। तत्पश्चात थाना बरगढ़ के संदिग्ध ग्राम भारतपुरवा में पुलिस व आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने एक अन्य अभियुक्ता को 15 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार किया। अभियुक्ता की निशानदेही पर 200 किग्रा लहन भी बरामद हुई, जिसे मौके पर ही नष्ट कर दिया गया। उक्त अभियुक्ता पर भी आबकारी अधिनियम की सुसंगत धारा में एक अभियोग पंजीकृत किया गया। तदनंतर आबकारी टीम ने क्षेत्र 2 म ऊ चित्रकूट की फुटकर आबकारी दुकानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान दुकानें नियमानुसार संचालित मिली। दुकानों पर सी सी टी वी कैमरा सुचारू रूप से काम करता मिला।
*जिला संवाददाता पं राजा पांडेय की खास रिपोर्ट*
Subscribe to my channel



