Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल शराब बंदी को लेकर SDM, एवं SDPO, टीम गठित कर लगातार कर रही है छापेमारी

Spread the love

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला के त्रिवेणीगंज अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत थाना क्षेत्र के बरकुरवा पंचायत के बरकुरवा एवं मलहनमा में SDM, एस जेड हसन, SDPO, गणपति ठाकुर, SHO, संदीप कुमार सिंह, मद्य निषेध CI, पल्लवी, अन्य पुलिस बल के द्वारा शराब बंदी को लेकर छापेमारी कर शराब एवं कारोबारी को गिरफ्तार करने की है।
SDM, एस जेड हसन, ने बताया की शराब बंदी को लगातार छापेमारी चल रही है।
जो छापेमारी के दौरान बरकुरवा पंचायत के बरकुरवा वार्ड नं0-01- और बभनगामा पंचायत के मलहनमा वार्ड नं0-02-में अवैध शराब के धंधेबाजों पर नकेल कसने के लिए अनुमंडल प्रशासन एवं अनुमंडल पुलिस प्रशासन के नेतृत्व में विशेष छापेमारी अभियान चलाया।
साथ में थाना प्रभारी संदीप कुमार सिंह, मद्य निषेध इंस्पेक्टर पल्लवी कुमारी, सहित अन्य पुलिस बल मौजूद थे।
इस दौरान दोनों जगहों पर -10-ली0 शराब बरामद किया।
साथ हीं शराब बनाने वाली सामग्री सहित -300-ली0 छुआ गुड़ से बना अर्द्ध निर्मित शराब को नष्ट किया।जबकि चार धंधेबाज को भी गिरफ्तार किया।
अवैध रूप से देसी शराब बनाने वाली सामग्री व भट्टी बरामद हुई, जिसे मौके पर नष्ट कर दिया।
बाद बरकुरवा में महेश सरदार पिता योगेंदर सरदार,के घर से-05-लीटर चुलाई शराब बरामद किया। मलहनमा वार्ड नंबर -02-में सियालाल सरदार पिता स्वर्गीय भोला सरदार ,के घर से-05- लीटर चुलाई शराब बरामद किया गया।
SDM,एस जेड हसन ने बताया कि शराबबंदी के बावजूद गांव में अवैध शराब निर्माण करने व बेचने की सूचना मिली थी।
जिसके तहत संयुक्त रूप से छापेमारी की गई और भट्टी समेत बन रहे देसी शराब के सामानों को नष्ट कर गया।
उन्होंने यह भी बताया की शराब के धंधे पर रोक लगाने को लेकर अनुमंडल क्षेत्र में लगातार कार्रवाई हो रही है।
शराब कारोबारियों में सम्मिलित लोगों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
इस कारोबार में जो भी लोग सम्मिलित है उनके खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
गिरफ्तार किए गए शराब कारोबारी पर प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है।

बाईट:-एस जेड हसन, SDM, त्रिवेणीगंज।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com