गढवा भूतपूर्व प्रधानाध्यापक गुरु चारण साहू के द्वारा हरिहरपुर पंचायत के बतो ग्राम मे बृद्ध तथा असहाय लोगों के बीच 60 कंबल वितरण किया गया


झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट:-
हरिहरपुर पंचायत के बतो ग्राम में भूत पूर्व प्रधानाध्यापक गुरु चरण साहू के द्वारा गरीब असहाय बृद्ध लोगो को 60 से अधिक कंबल का वितरण किया गया जिसमें छटनी कुंवर राम प्यारे राम फकीर चरण साहू बीपत विश्वकर्मा मंदोदरी कुंवर दशरथ राम राम प्रसाद राम फरीदन बीबी को दिया गया और साहू द्वारा कहा गया कि
पिछले 8 सालों से अपने गांव के प्रति निस्वार्थ भावना के साथ बतो ग्राम के लोगों को सेवा देते आए हैं और जब तक जीवित रहेंगे तब तक सेवा देने का वादा किए हैं पिछले 7 दिनों से लगातार कोहरा छाया हुआ है ठंड की कोहरा क्षेत्र पर छाने लगी है इसी ठंड को देखते हुए गुरु चरण साहू ने कंबल खरीद कर लोगों के बीच वितरण किया
मेरा मुख्य उद्देश है कि इसी बहाने हम अपने गांव के प्रति लोगों से मिलजुल कर सुख दुख में शामिल रहेंगे और अपने पिताजी की पुण्यतिथि को याद रखेंगे और अपनी जन्मभूमि को भी याद रखेंगे इस मौके पर उपस्थित दिलीप सिंह सोनू सिंह उर्फ़ सूरज कुमार सिंह,आनंद यादव,परमेस्वर विश्वकर्मा,नंदू साह, विश्वनाथ साह,
और सैकड़ों लोग उपस्थित थे
Subscribe to my channel



