Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड़ कृषि बाज़ार समिति शुल्क के विरोध में व्यापारी उतरे सड़क पर

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पोस्टर अभियान जारी
पाकुड़ । फेडरेशन ऑफ झारखंड चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज रांची के आह्वान पर पाकुड़ चेंबर ऑफ कॉमर्स के पदाधिकारी पाकुड़ जिला के व्यापारियों को कृषि बाज़ार समिति शुल्क जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। गुरुवार को कृषि बाज़ार समिति शुल्क के विरोध में पाकुड़ के व्यापारियों ने सड़क पर उतर कर पोस्टर लगाकर विरोध दर्ज कराया है। पाकुर चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष एवं सचिव ने बताया कि आगे भी विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा। पन्द्रह मई तक शुल्क वापस नहीं लिया जाता है तो सोलह मई से खाद्यान्न आपूर्ति आवक ठप्प किया जायेगा। मौके पर अध्यक्ष निर्मल जैन,सचिव संजीव कुमार खत्री,समीर काछेला, प्रदीप टेबडीवाल, विनोद टेबडीवाल, संजू टेबडीवाल, वासुदेव एहलानी, बबलू, छोटे लाल, प्रवीण जैन उपस्थित थे।
Subscribe to my channel


