Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

फिरोजाबाद अपनी शक्ति को पहचानो औऱ महसूस करो

Spread the love
unnamed

*अपनी शक्ति को पहचानो औऱ महसूस करो: प्रियंका गांधी*
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव एवं उत्तर प्रदेश प्रभारी श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा ने जिला फ़ीरोज़ाबाद के तहसील सिरसागंज के गिरधारी इंटर कालेज मैदान में ‘लड़की हूँ, लड़ सकती हूँ’ महिला सम्मेलन मे महिला शक्ति संवाद किया। यहाँ आने से पहले मक्खनपुर के गांव के एक परिवार मे घर भ्रमण भी किया।
कांग्रेस देगी आगामी विधानसभा चुनाव में महिलाओं को 40 फ़ीसदी टिकट,सालाना 3 गैस सिलिंडर मुफ्त, महिलाओं के लिए फ्री बस यात्रा, छात्रओं को स्मार्ट फोन और स्कूटी, वीरांगनाओ और आशा बहिनों को रुपये 10,000 प्रति माह मानदेय, रुपये 1000प्रति माह वृद्धा – विधवा पेंशन, कोरोना की आर्थिक मार परिवार को देंगे रुपए 25,000 ,किसानों को पुरा कर्जा माफ ,बिजली बिल सबका हाफ कोरोना काल का बकाया माफ आदि।
रीना कुशवाहा एवं स्वेता सिंह से सवांद किया और प्रश्न के जवाब में प्रियंका ने कहा भरोसा कीजिए।
महिला सवांद के सवाल में अधिकतर खेल, पढ़ाई,रोजगार की सुविधा पर प्रश्न रहे।
प्रियंका गांधी वाड्रा के अनुसार महिलाओं को कोई नकार नही सकता, आप आधी आबादी है, जब से आप पैदा होती है संघर्ष शुरू कर देती है।
संघर्ष कर रही है शिक्षा,रोजगार आदि के लिया, महिलाओं को खुद लड़ना पड़ेगा।
आंगनवाड़ी, आशा बहनों का मानदेय नही बढ़ाया जाया रहा।
उनके अनुसार 40 प्रतिशत टिकट का मतलब महिलाओं की भागीदारी बढ़ेगी।
भाजपा पर तंज कसा ,महंगाई बढ़ रही है, प्रधानमंत्री के उद्योगपति मित्रो को फायदा मिल रहा है। रोजगार नही मिल रहा है।
घर की महिलाएं एकजुट हो जाये तो बदलाव होगा।
इस सम्मेलन में उपस्थित सलमान खुर्शीद पूर्व विदेश मंत्री,अंशु अवस्थी प्रवक्ता एवं डिजिटल मीडिया इंचार्ज
, पूनम पंडित प्रवक्ता,संदीप तिवारी जिला अध्यक्ष, चाँद कुरैशी जिला युवा अध्य्क्ष,श्रीमती प्रतिमा पाल पूर्व जिला उपाध्यक्ष कांग्रेस आदि।
*रिपोर्ट ललित कुमार यादव*

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com