ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा

लोकेशन सहरसा
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
ट्रैक्टर की टक्कर से युवक की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप लगाकर अस्पताल में परिजनों ने किया हंगामा
खबर सहरसा से है, जहां एक अनियंत्रित ट्रैक्टर ने साइकिल सवार और मोटरसाइकिल सवार को जोरदार टक्कर मार दी। इस दर्दनाक हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।
घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को इलाज के लिए शहर के मॉडर्न अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान एक घायल की मौत हो गई। युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजन आक्रोशित हो गए और अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा करने लगे।
मृतक के परिजनों ने अस्पताल के डॉक्टरों पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि समय पर सही इलाज नहीं मिलने की वजह से युवक की जान चली गई। परिजनों और स्थानीय लोगों के आक्रोश को देखते हुए मौके पर भारी भीड़ जुट गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और आक्रोशित परिजनों को समझाकर शांत कराने की कोशिश में जुट गई। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के बाद फरार ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
Subscribe to my channel