Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

चौकीदार पिता की जगह पुत्र पुलिस बर्दी मे करता है दबंगई।प्रमूख प्रतिनिधि के साथ किया धक्का मुक्की।पुत्र पुलिस बर्दी में कैदी को भी पहुचाने का करता है काम।जिसका फ़ोटो वीडियो हुआ वायरल।

चौकीदार पिता की जगह पुत्र पुलिस बर्दी मे करता है दबंगई।प्रमूख प्रतिनिधि के साथ किया धक्का मुक्की।पुत्र पुलिस बर्दी में कैदी को भी पहुचाने का करता है काम।जिसका फ़ोटो वीडियो हुआ वायरल।

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*एंकर :-* खबर बिहार के सहरसा जिले से आ रही है जहां एक चौकीदार अपने पिता की जगह चौकीदार का ड्रेस पहनकर मोहर्रम मेला के दिन थानां के गाड़ी पर बैठकर करता था दबंगई।जब प्रमुख प्रतिनिधि के द्वारा इसका किया विरोध तो धक्का मुक्की की बात सामने आई है।जबकि ये चौकीदार है नहीं लेकिन बिहरा थानां में अपने पिता के जगह करता है ड्यूटी और यहां तक कि कैदी को भी जेल पहुंचाने का करता है काम।इस मामले को लेकर बीते मंगलवार 1 अगस्त को एसपी को आवेदन देकर कार्रवाई करने की मांग की।
जानकारी के अनुसार बिहरा थानां में पदस्थापित चौकीदार का नाम दुर्बल पासवान है ।और उनके पुत्र का नाम राजा पासवान है ।जिससे बिहरा थानां अध्य्क्ष के द्वारा उससे करवाता है काम।जबकि राजा पासवान बिहरा थानां में चौकीदार नहीं है बल्कि आम आदमी है।लेकिन इस वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि कैसे ये आम आदमी राजा पासवान पुलिस ड्रेस में पुलिस गाड़ी पर बैठा हुआ है और कौन इसको आदेश दिया है पुलिस ड्रेस में मोहर्रम मेला में घूमने का।यह वायरल वीडियो बीते मोहर्रम मेला का बताया जा रहा है।इस राजा पासवान का कुछ फोटो भी वायरल हुआ है जिसमें राजा पासवान पुलिस ड्रेस पहनकर कैदी को ले जा रहा है।यह वायरल फ़ोटो बीते पूर्व एक महीने का बताया जा रहा है।
वहीं प्रमुख प्रतिनिधि निशांत कुमार की माने तो मोहर्रम मेला में चौकीदार का पुत्र पुलिस ड्रेस में अवैध रूप से सभी दुकानदार को भड़का रहा था और रंगदारी की मांग कर रहा था।रंगदारी नहीं दोगे तो पता है न हमको बड़ा बाबू का वर्द्धस्त है।हम कुछ भी कर देंगे।सबको डरा और धमका था ।उन्होंने ये भी कहा कि एसपी के पास आवेदन देने आए है और एसपी से पूछेंगे की किस अधिकार से ये पुलिस वर्दी में है।
वहीं इस मामले में बिहरा थानां अध्य्क्ष अकमल हुशेन की माने तो राजा पासवान मेरे यहाँ चौकीदार नहीं है।उनके पिताजी बीमार था इसलिए वो अपने पिताजी के जगह ड्यूटी कर रहा था।अब सवाल उठना लाजमी है कि चौकीदार पिता अगर बीमार है तो पुत्र क्या पुलिस की बर्दी में ड्यूटी कर सकता है।ये जांच का विषय है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com