Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सहरसा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्वेदन।

सहरसा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्वेदन।

Spread the love

*लोकेशन :-* सहरसा।
*संवाददाता :-* विकास कुमार 8877760777।
*स्लग :-* सहरसा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री का किया उद्वेदन। दो आरोपी गिरफ्तार। हथियार बनाने वाला सामान भी हुआ बरामद।

*स्टोरी :-* मिनी गन फैक्टरी का सहरसा पुलिस ने किया उद्भेदन। 2 अपराधी हुआ गिरफ्तार। गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने 2 देशी कट्टा,2 बैरल,1 इलेक्ट्रिक कटर,1 छोटा लेंथ मशीन,किया बरामद।

*एंकर :-* बिहार के सहरसा जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है जहाँ बीते सोमवार को देर रात तकरीबन 2 बजे के आसपास पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर मिनी गन फैक्टरी चला रहे दो अपराधी को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार अपराधी के पास से पुलिस ने पूर्ण निर्मित हथियार,अर्ध निर्मित हथियार बरामद किया है।आज मंगलवार को सदर एसडीपीओ आलोक कुमार सदर थाना में प्रेस वार्ता कर ढ़ी जानकारी।
जानकारी के अनुसार बीते कल देर रात तकरीबन 2 बजे पतरघट थानां अध्य्क्ष को गुप्त सूचना मिली कि पतरघट थानां कांड संख्यां 489/22 के फरार अभियुक्त राजेश मंडल फिर से पतरघट थानां अंतर्गत पहाड़पुर गंगोत टोला वार्ड नं 16में देवकी मंडल के घर पर देवकी मंडल के लड़के के साथ अवैध हथियार का निर्माण कर रहा है।उक्त सूचना के आलोक में सहरसा एसपी हिमांशु कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ आलोक कुमार,के नेतृत्व में पतरघट थानां अध्य्क्ष अजय पासवान,पस्तपार थानां अध्य्क्ष पंकज कुमार के साथ टीम बनाकर छापेमारी किया गया।जहाँ छापेमारी के दौरान 2 अपराधी को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अपराधी के पास से देशी कट्टा,2 बैरल,1 इलेक्ट्रिक कटर,1 छोटा लेंथ मशीन,1 हेक्सा ब्लेड,फाइल और अर्धनिर्मित पार्ट्स बरामद किया गया।
प्रेस वार्ता के दौरान एसडीपीओ आलोक कुमार ने ये भी बताया कि गिरफ्तार दोनो अपराधी में एक अपराधी का नाम राजेश मंडल पिता गजेंद्र मंडल है तो वहीं दूसरे अपराधी का नाम सिंटू मंडल पिता देवकी मंडल है।ये दोनों पतरघट थानां क्षेत्र का ही रहने वाला है साथ ही साथ दोनो का आपराधिक इतिहास भी रहा है।दोनो अपराधी के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com