बाँदा: स्कूल से घर लौटी छात्रा ने फांसी लगा की खुदकुशी।

रिपोर्ट-योगेन्द्र प्रताप सिंह
स्थान-बाँदा
बाँदा जनपद के फतेहगंज थाना क्षेत्र के गांव भदैया के मजरा पियार गांव में सोमवार की देर शाम सुने घर में छात्रा ने दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद शव को कब्जे में ले लिया, और शव पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय बांदा भेजा।
आपको बता दें के पियार गांव निवासी मनीषा पुत्री कंधी यादव उम्र 18 वर्ष कक्षा 9 में पढ़ती थी।वह सोमवार की दोपहर स्कूल से पढ़ने के बाद घर आई थी। परिवार के सभी लोग खेत चले गए थे।सूना मौका देख उसने छप्पर की धन्नी में दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। शाम को जब परिजन खेत से घर पहुंचे तो उन्होंने देखा तो दरवाजे की कुंडी बंद थी। कुंडी खटखटाई गई लेकिन अंदर से कोई जवाब नहीं मिला। परिजन किसी तरह छप्पर हटाकर कमरे के अंदर पहुंचे तो वहाँ धन्नी के सहारे छात्रा फंदे पर लटक रही थी। शोर सुनकर आसपास के लोग भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को कब्जे में ले लिया। मृतिका के पिता ने बताया कि घटना के समय घर के सभी लोग खेत में थे। जान देने के कारणों की जानकारी नहीं है।मृतिका चार पुत्रियों में दुसरे नम्बर की थी।उसकी शादी का संबंध पिपराही पपरेन्दा में चल रहा था।घर पर माता पिता व दो छोटी बहने रहती थी।
बाइट-कंधी (मृतिका का पिता)

Subscribe to my channel



