पप्पू यादव पर हमले के विरोध में सहरसा में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में सहरसा में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन

लोकेशन सहरसा (बिहार)
संवाददाता विकास कुमार 7545820714
पप्पू यादव पर हमले के विरोध में सहरसा में गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन
दिल्ली में सांसद पप्पू यादव की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान हुई घटना के विरोध में सहरसा में कांग्रेस और यूथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री और दिल्ली सरकार का पुतला दहन किया। कार्यकर्ताओं ने घटना की निंदा करते हुए सांसद की सुरक्षा बढ़ाने की मांग की। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव रंजन यादव ने कहा कि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सांसद पप्पू यादव पर हुए कथित हमले के प्रयास को समर्थकों और कार्यकर्ताओं की सतर्कता से विफल किया गया। उन्होंने कहा कि यह घटना लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक है। यूथ कांग्रेस नेता शंकर मंडल ने कहा कि सांसद पप्पू यादव को अविलंब जेड प्लस सुरक्षा दी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि किसी भी जनप्रतिनिधि की सुरक्षा सुनिश्चित करना सरकार की जिम्मेदारी है।
वहीं विक्रम यादव ने घटना की निंदा करते हुए कहा कि दिल्ली जैसे शहर में ऐसी घटना कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़ा करती है।
Subscribe to my channel


