धूमधाम से मनेगा संवाई आश्रम में रामनवमी पर्व
धूमधाम से मनेगा संवाई आश्रम में रामनवमी पर्व

धूमधाम से मनेगा संवाई आश्रम में रामनवमी पर्व
आज
– देश विदेश से आए श्रद्धालु गण योग में हुए लीन
एत्मादपुर । श्रीसिध्द गुफा संवाईं धाम आश्रम में आज चैत्र शुक्ल पक्ष नवमी (रामनवमी) कार्यक्रम आयोजन आज किया जाएगा, संवाई धाम में महाप्रभु रामलाल जी महाराज की जन्म जयंती योग महामेला के रूप में मनाई जाएगी। देश के अन्य, अन्य राज्यों से आए श्रद्धालु आश्रम में रहकर अपने जीवन को धन्य करने में लगे हुए हैं। तीन दिन लगातार यहां चलने वाले वार्षिक योग महामेला में देश- विदेश के ब्रह्मचारी और श्रद्धालुजनों का जमावड़ा रहता है। सुबह प्रतिदिन लोग यहां योग क्रियाएं करके अपने दिन की शुरुआत करते हैं । योग करने से सभी रोग दूर होते हैं एवं यहां सभी योग क्रियाओं को कराया जाता है। आस्थावान श्रद्धालु पवित्र गुफा के दर्शन कर अपनी जीवन को धन्य करते हैं । भव्य सजावट आयोजन की दिव्यता में चार चांद लगा रही है। अखंड परिसर में निरंतर गुंजायमान हो रही है। श्री सिद्ध गुफा संवाईं धाम आश्रम पर योग प्राणायाम के बाद संकीर्तन की मधुर स्वर ध्वनि में भक्तगण भजनों को सुनते हैं। श्रीसिद्ध गुफा संवाई धाम के व्यवस्थापक ब्रहाचारी दासलाल महाराज ने बताया कि महाप्रभु जी का प्राकट्योत्सव दिवस 28 से 30 मार्च तक सानंद मनाया जा रहा है। योग से सभी रोग भागते हैं और सभीजन निरोग होते हैं। इस लिए बुधवार की शाम 5 बजे साधकों द्वारा विशेष रूप से योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन किया गया। देश-विदेश से आने वाले सभी श्रद्धालुओं के लिए ठहरने का उचित प्रबंध किया गया है। राम नवमी के पावन पर्व पर महाप्रभु श्री रामलाल की पूजा अर्चना के बाद भक्तों के लिए भंडारे प्रसाद वितरण किया जाएगा।
कैप्शन । श्री सिद्ध गुफा सवाई आश्रम में महाप्रभु श्रीरामलाल महाराज की आरती करते हुए आचार्य दास लाल एवं भक्त गण
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट

Subscribe to my channel



