Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई : *सड़क हादसे में बाइक सवार एक युवक की मृत्यु व दूसरा गंभीर घायल*

Spread the love

अनूप कटियार हरदोई रिपोर्ट

*हरदोई।* शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत शुक्रवार की रात में दो बाइक सवार युवक अज्ञात वाहन की टक्कर से गंभीर रूप से घायल हो गए। इलाज को ले जाते समय एक युवक की मृत्यु हो गई।
बताते चलें रामजी गुप्ता (30) पुत्र राजाराम निवासी आजाद नगर रद्देपुरवा रोड हरदोई अपने साथी सुशील पुत्र रामचंद्र निवासी कुढ़हिला सरैया टोडरपुर थाना बेहटा गोकुल के साथ शुक्रवार की शाम रिश्तेदारी से अपने गांव वापस आ रहे थे। इसी दौरान हरदोई शाहाबाद मार्ग पर अज्ञात वाहन ने इनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। जिसमें दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों व जागरूक व्यक्तियों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर दोनों को इलाज हेतु जिला अस्पताल में भर्ती कराया। रामजी गुप्ता की हालत को गंभीर देखते हुए इलाज के लिए लखनऊ के ट्रामा सेंटर को रिफर कर दिया। इलाज हेतु लखनऊ ले जाते समय रास्ते में युवक रामजी गुप्ता की मौत हो गई। दोनों युवक शाहाबाद मार्ग कोरिया के पास गल्ला मंडी में पल्लेदारी का कार्य करते थे। मृतक के तीन बच्चे हैं। इस घटना से परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु भेज दिया है। दूसरे साथी की हालत गंभीर बनी हुई है। उसका इलाज चल रहा है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com