Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट

पाकुड़ । जिला ओलंपिक संघ एवं पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ ने संयुक्त तत्वधान में 23 जुलाई से 8 अगस्त तक टोक्यो में आयोजित होने वाले ओलंपिक गेम में भाग ले रहे भारतीय टीम के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन के लिए तीन स्थानों तीन स्थानों पर सेल्फी प्वाइंट लगाया । उक्त सेल्फी प्वाइंट में कई खेल प्रेमियों तथा खिलाड़ियों ने सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से कल से शुरू होने वाले टोक्यो ओलंपिक मे भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। मौके पर पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के अध्यक्ष अर्धेन्दू शेखर गांगुली,
पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ अध्यक्ष सह पाकुड़ जिला ओलंपिक संघ के कार्यकारी अध्यक्ष अम्लान कुसुम सिन्हा उर्फ बुल्टी,पाकुड़ जिला एथलेटिक्स संघ के सचिव व
जिला ओलंपिक संघ महासचिव रणवीर सिंह, जिला एथलेटिक्स संघ के वरीय उपाध्यक्ष कुंदन कुमार, उपाध्यक्ष जयदेव मंडल, जिला ओलंपिक उपाध्यक्ष विद्यार्थी, सुजीत विद्यार्थी, जिला वुशु संघ के अध्यक्ष मृणालिनी घोष, जिला खो-खो संघ के अध्यक्षा शर्मिला रजक, खो-खो संघ उपाध्यक्ष रूपेश कुमार साह, नारायण चंद्र रॉय (वुशु प्रशिक्षक), अभिषेक पांडे, दीपक सिंह, रवि जैसवाल, मनोज डोकानिया ,मृणालिनी घोष , अशोक कुमार सिन्हा, कृष्ण कुमार ,पंकज अग्रवाल , सीमा कुमारी, प्रवीण कुमार , ओम प्रकाश शाह, भोला कुमार दास, संघ के पदाधिकारी मौजूद थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com