Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढवा : दुर्घटना में 1 की मौत 3 घायल

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी प्रखंड क्षेत्र मझिगवां पंचायत अंतर्गत महुडर निवासी पारस यादव उम्र 48 वर्ष पिता बटोही यादव की मृत्यु सड़क दुर्घटना में हो गए प्राप्त जानकारी के अनुसार पारस यादव बुधवार को अपनी पुत्री ललिता देवी की तबीयत खराब हो जाने के बाद बांसडीह उसके ससुराल गए थे बांसडीह से अपनी पुत्री को सदर अस्पताल गढ़वा ले गए जहां डॉक्टरों ने ललिता को रांची के लिए रेफर कर दिया तत्काल परिजन रात्रि में एंबुलेंस के द्वारा रांची ले जाने के क्रम में चांनहो थाना क्षेत्र में एक खड़ी बस में एंबुलेंस ने जोरदार टक्कर मार दी परिजनों के अनुसार पारस यादव की मृत्यु घटनास्थल पर ही हो गई से 3 लोग घायल हैं घायल लोगों का रांची रिम्स में इलाज चल रहा है जिसमें पुत्री ललिता देवी की हालत नाजुक बनी हुई है
Subscribe to my channel


