प्रचण्ड बहुमत मिलने भाजपाइयों ने पटाखे चलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया और ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य भी किया।
प्रचण्ड बहुमत मिलने भाजपाइयों ने पटाखे चलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया और ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य भी किया।

टूंडला फिरोजाबाद
आज भारतीय जनता पार्टी नगर कार्यालय पर पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी को प्रचण्ड बहुमत मिलने भाजपाइयों ने पटाखे चलाकर एवं मिष्ठान वितरण कर हर्ष व्यक्त किया और ढोल नगाड़ों पर जमकर नृत्य भी किया।
इस दौरान विधायक प्रेमपाल सिंह धनगर ने कहा कि देश में मोदी जी का मैजिक चल रहा है। देश की जनता केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से प्रभावित है समूचे देश में हर धर्म हर जाति हर वर्ग के लोगों को अनेकों जन कल्याणकारी योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर आज भारत देश ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में एक अलग ही पहचान बनाई है इस दौरान भाजपाइयों ने मिष्ठान वितरण कर एवं पटाखे चलाकर हर्ष व्यक्त किया और जमकर नृत्य भी किया इस दौरान एससी मोर्चा के बृजक्षेत्र सह संयोजक रामतीर्थ सिंह चक, नगर अध्यक्ष रुपेश शुक्ला,जिलामंत्री संजय परमार,निर्माण विभाग बृजक्षेत्र संयोजक सुशील पोनियां, पूर्व प्रवक्ता अवधेश पालीवाल, जिला उपाध्यक्ष नीलम दिवाकर, जिला उपाध्यक्ष दीपक राजोरिया,लोकेश जादौन ,डा गौतम सिंह नोहवार, नरेंद्र चक, धर्मेंद्र चौधरी, शिवदृष्टि रावत, सुदीप शर्मा, हेमंत चक,मुकेश उपाध्याय, शिवम नायक, अंकित पंडित।
जिला फिरोजाबाद से अरविंद कुमार श्रीवास्तव की रिपोर्ट
Subscribe to my channel



