पाकुड: भाजपा ने किया झारखंड विधानसभा अध्यक्ष का पुतला दहन

बिक्की भगत रिपोर्ट
पाकुड़ । विधानसभा लोकतंत्र का वह मंदिर है, जिसे किसी धर्म या पंथ की परिधि में समेट कर नहीं रखा जा सकता।लेकिन झारखंड विधानसभा में किसी वर्ग विशेष के लिए नमाज कक्ष का आवंटन किया जाना न केवल एक गलत परंपरा की शुरुआत है, बल्कि लोकतांत्रिक मूल्यों के भी विपरीत है। उक्त बातें भाजपा ने कही।झारखंड विधानसभा अध्यक्ष के इसी निर्णय के विरुद्ध भाजपा जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में पाकुड़ नगर के बिरसा चौक में झारखंड विधानसभा अध्यक्ष
का पुतला दहन किया गया। कार्यकर्त्ताओं को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि हेमंत सरकार राज्य में तुष्टिकरण की पराकाष्ठा कर रही है।विधानसभा राज्य की सर्वोच्च पंचायत है,लोकतंत्र का मंदिर है जिसे हेमंत सरकार तुष्टिकरण का केंद्र बना रही।राज्य सरकार के इशारे पर विधानसभा अध्यक्ष ने विधानसभा सचिवालय में नमाज पढ़ने हेतु कमरे को आवंटित किया है।यह पूरी तरह असंवैधानिक और अलोकतांत्रिक निर्णय है। कार्यक्रम में पूर्व विधायक बेनी प्रसाद गुप्ता, जिला परिषद अध्यक्ष बावूधन मुर्मू, , एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री कामेश्वर दास, जिला उपाध्यक्ष अमृत पांडे, दिलीप सिंह, हिसाबी राय, मंडल अध्यक्ष नगर नवी अरुण चौधरी, नगर अध्यक्ष पंकज शाह, पार्थ दिक्षित, पिंका पटेल, युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष रतन भगत, ओबीसी मोर्चा नगर अध्यक्ष तारक भगत,अल्पसंख्यक मोर्चा नगर अध्यक्ष आसिफ अली, करन मंडल, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


