गढवा : विशुनपुरा राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में पारा शिक्षक नियमावली को लेकर बैठक किया गया

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

विशुनपुरा राजकीय मध्य विद्यालय विशुनपुरा के प्रांगण में शुक्रवार को पारा शिक्षक नियमावली को लेकर पारा शिक्षकों की बैठक प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव की अध्यक्षता में किया गया ।बैठक में बिहार मॉडल नियमावली व उसके प्रारूप निर्माण पर विभागीय कार्यवाही पर चर्चा किया गया ।बैठक में शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो की पारा शिक्षकों के प्रति सकारात्मक सोच व प्रारूप निर्माण पर सक्रियता के लिए बधाई दी गई ।इस अवसर पर पारा शिक्षकों को संबोधित करते हुए प्रधुम्न कुमार सिंह उर्फ सिंटू सिंह ने कहा कि 18 वर्षो की कठिन संघर्ष व मेहनत के बदौलत व शिक्षा मंत्री के सकारात्मक सहयोग से पारा शिक्षकों को वेतनमान मिलने के करीब पहुँच चुके हैं ।ऐसे समय मे पारा शिक्षक टेट पास व प्रशिक्षित के नाम पर आपसी मनमुटाव से बचें और अपनी एकता बनाये रखे ।मंजिल सिर्फ एक कदम दूर है।बिहार नियमावली का ड्राफ्टिंग प्रारूप अध्ययन के लिए मिलने के बाद यथा संभव कुछ बिंदुओं पर संशोधन करवाया जायेगा ।मौके पर पारा शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविन्द प्रताप देव ,प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव , राजा राम,प्रवीण पांडेय ,सविता पांडेय ,नीलू कुमारी,आलोक देव ,रूपेश सिंह ,जितेंद्र सिंह,अवधेश यादव ,प्रमोद गुप्ता ,सुधीर पांडेय ,सुरेंद्र सिंह ,कमलेश कुमार ,सहित पारा शिक्षक उपस्थित थे।

Subscribe to my channel


