Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
गढवा कांडी मोटरसाइकिल की टक्कर से सोगाड़ा गांव की मृत्यु

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट
कांडी थाना क्षेत्र के सोहगाड़ा गांव में रविवार की रात मोटरसाइकिल से धक्का लगने से उसी गांव के मुंद्रिका बैठा का 21 वर्षीय पुत्र युवक रवि कुमार की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार रवि और शिवम दोनों संजय बैठा के घर से अपने घर वापस जा रहे थे उसी दौरान मोटरसाइकिल से आ रहे उसी गांव के गोविंद कुमार व राहुल बोलेरो के रोशनी से गड़बड़ा कर रवि को टक्कर मार दिया। धक्का लगने से रवि नाली में जा गिरा जहां उसके सिर में गंभीर चोट लगी। परिजनों द्वारा आननफानन में घायल को रेफरल अस्पताल मझिआंव ले जाया गया जहां उसकी मौत हो गई। जबकि मोटरसाइकिल चालक राहुल को भी चोटें आईं है जिसे बेहतर इलाज के लिए डाल्टनगंज भेजा गया।
सोमवार की सुबह रवि का अंतिम संस्कार कोयल नदी स्थित श्मशान घाट में किया गया।

Subscribe to my channel


