Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढवा : गढ़वा में बनी फिल्म हुआ रिलीज

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

बताया जाता है कि गढ़वा जिला के केतार प्रखंड में लोहारगाडा पंचायत के मेरौनी गांव के कलाकारों द्वारा एक शार्ट फिल्म बनाया गया है जिसका नाम “लॉकडाउन के गोद में” है। जिसके शीर्षक माननीय सोनभद्र आदर्श डिग्री इंटर कॉलेज (कांडी) के पूर्व प्राचार्य अशर्फी तिवारी द्वारा दिया गया है इस फिल्म के उद्घाटन ग्राम मेरौनी चौपाल के प्रांगण में समाज सेवी श्री आलोक तिवारी तथा उनके कार्यकर्ताओं द्वारा फीता काटकर फिल्म का विमोचन किया गया साथ ही साथ गढ़वा जिला के सबसे बेहतरीन मनोरंजन यूट्यूब चैनल कुमार डिजिटल पर यह फिल्म को रिलीज किया गया है और वही चौपाल के प्रांगण में बड़ा पर्दा टीवी पर अपार भीड़ भरी दर्शकों के बीच फिल्म को दिखाया गया इस फिल्म को देखने के लिए बारिश में भी दर्शकों का भीड़ उमड़ पड़ी फिल्म दिखाने के बाद सारे कलाकारों को सामाजिक तथा शिक्षित अतिथियों द्वारा मेडल तथा शील्ड देकर सम्मानित किया गया। पूरे पंचायत में खुशी का माहौल रहा और सारे दर्शकों के बिच कलाकारों के प्रति एक अलग ही खुशी के भावना जगी इस फिल्म में मुख्य भूमिका क्षेत्रीय युवा कलाकार विजय हिंद ने निभाया है बताया जाता है कि “लॉकडाउन के गोद में” नामक फिल्म का कहानी विजय हिंद द्वारा ही लिखा गया था तथा इस फिल्म का म्यूजिक डायरेक्टर व वीडियो एडिटिंग नीलेश सोनी द्वारा किया गया है साथ ही साथ संगीत कला महाविद्यालय के निदेशक श्री प्रमोद सोनी द्वारा इस फिल्म का डायरेक्टरी किया गया है इस फिल्म में गांव के ही कलाकार उमाकांत तिवारी, रविंद्र पाठक ,नीकू दुबे, प्रिंस कुमार, जितेंद्र चौधरी ,विकास कुमार, मुन्ना तिवारी, नंद किशोर पाठक, श्रीकांत तिवारी ,राजीव रंजन, छोटन चौधरी ,डी.सी. बॉस, अजय बाबू, अरविंद साहनी, विकास तिवारी, पप्पू तिवारी, मनुष्य मोरया, पिंकू राजा, अभिषेक कुमार ,रितेश तिवारी, अंशु अकेला , टूनू तिवारी, नीतीश तिवारी, बबलू तिवारी ,व अन्य लोग काम किए हैं। आलोक तिवारी जी का कहना था की विजय हिंद गांव घर का ही नहीं बल्कि राज्य तथा देश का भी नाम रोशन कर रहे हैं विजय हिंद को मैं बचपन से देख रहा हूं कि ये कलाकारी में पूरी तरह से रमे हुए हैं और शायद ही कोई कला है जो ये निखारने के नहीं कोशिश किए हों विजय हिंद एक अद्भुत ही कलाकार हैं । इनमें अनेक प्रकार के प्रतिभाएं छुपी हुई हैं जैसे गायन वादन एक्टिंग नीर्त्य स्टैंड कॉमेडी तथा ये कला के बावजूद भी इनमें एक अलग कलाकारी है जिसका नाम जादू है जब ए जादुई शो करते हैं तो एक से एक अद्भुत कला दिखाकर सभी दर्शकों को चौंका देते हैं और यह अपने जीवन में काफी संघर्ष कर रहे हैं यह मध्यम वर्ग परिवार से बिलॉन्ग करते हैं फिर भी हिम्मत नहीं हारते अपने मेहनत के दम पर बहुत कम उम्र में ही बहुत चीज हासिल करने का प्रयास किया तथा इन्होंने स्टूडियो तथा गीत रिकॉर्डिंग मिक्सिंग एडिटिंग का भी व्यवस्था किए हैं मुझे आशा ही नहीं पूर्ण विश्वास है कि भविष्य में अगर दर्शकों का आशीर्वाद रहा तो बहुत दूर तक जाएंगे और हमारे गांव घर समाज का नाम रोशन करेंगे वहीं क्षेत्रीय कलाकार विजय हिंद का कहना है कि दर्शक व गुरु ही मेरे लिए भगवान हैं मैं दर्शकों के आशीर्वाद तथा गुरु जी के सिखाय हुए रहो पर चलता हूं । मेरा हर एक स्टेज शो में या बनाया गया फिल्म एल्बम गीत या कॉमेडी से संबंधित कोई वीडियो देखने के लिए तथा आशीर्वाद देने के लिए अपना कीमती समय निकाल कर दर्शक गण आते हैं या लालायित रहते हैं तो मेरे लिए बहुत ही बड़ी बात है सभी दर्शकगण से मेरा कहना है कि इस फिल्म को सभी लोग देखें और अपना विचार जरूर दें फिल्म का लिंक डिस्क्रिप्शन बॉक्स में दिया गया है धन्यवाद

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com