बाँदा मोबाइल चोर गिरोह का अतर्रा थाना पुलिस ने किया भांडाफोड़

योगेंद्र प्रताप सिंह ब्यूरो चीफ 

बांदा जनपद के अतर्रा थाना पुलिस ने मोबाइल चोर गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए तीन मोबाइल चोर बदमाशों को दबोच लिया। उनके पास से चार अदद मोबाइल फोन विभिन्न कंपनियों के लूटे व चोरी किए अतर्रा थाना पुलिस ने बरामद किया। इससे पहले भी आरोपित चोरी की वारदातों को अंजाम दे चुके हैं। लूटे गए मोबाइलों को आरोपितों ने सस्ते दामों में बेच दिया था। अतर्रा थाना पुलिस व एसओजी की संयुक्त कार्रवाई में तीनों अभियुक्तों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।तीनों अभियुक्तों के विभिन्न थानों में मुकदमे पंजीकृत है।आरोपितों का आपराधिक इतिहास है।
बांदा के अतर्रा में पुलिस अधीक्षक बांदा द्वारा अपराध व वांछित अपराधियों के विरुद्ध अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बांदा के कुशल निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी अतर्रा के कुशल पर्यवेक्षण में थानाध्यक्ष अतर्रा हरि शरण सिंह, उप निरीक्षक पवन कुमार पांडे, कांस्टेबल ऋषि अग्निहोत्री, कांस्टेबल नकुल, कांस्टेबल अच्छेलाल ,कांस्टेबल पवन कुमार यादव ,महिला कांस्टेबल ज्योति उपाध्याय मय एसओजी टीम बांदा टीम के साथ मिलकर दिनांक 3/02/ 2020 को मंडी गेट पुलिया कस्बा अतर्रा में चेकिंग व गश्त के दौरान गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों से पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने अपना नाम जितेंद्र कुमार उर्फ पंचम पुत्र सुभाष यादव अहिरन पुरवा थाना कर्वी, विवेक कुमार जमादार पुत्र हीरालाल अहिरन पुरवा कर्वी व हलाले उर्फ वीरेंद्र गुप्ता पुत्र नत्थू निवासी गोकुलपुरी शंकर बाजार थाना कर्वी कोतवाली चित्रकूट बताया। पुलिस द्वारा कड़ाई से पूछताछ पर उन्होंने बताया कि कुछ समय पहले गुठिल्ला पुरवा ओरन रोड से हम तीनों ने मोबाइल लूट किए थे, तथा बदौसा रोड व कस्बा अतर्रा स्थित चर्च से भी एक मोबाइल चोरी किया था। एक मोबाइल फोन उन्होंने बांदा शहर से चोरी किया था, और इससे पहले भी रामघाट ,सीतापुर जनपद चित्रकूट से कई मोबाइल हम लोगों ने चोरी किए थे। जिसे सस्ते दामों में लोगों को बेंच दिया था। व दो मोटर साइकिलें हम लोगों ने चोरी किया था। अतर्रा थाना पुलिस ने चार मोबाइल फोन बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमा अपराध संख्या 37/ 22 धारा 41 सीआरपीसी 411/ 413/ 414 पंजीकृत कर अभियुक्तों को जेल भेजा है।
Subscribe to my channel

