BreakingPublicअजब-गजबएक्सक्लूसिवबिहार
Trending

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन

Spread the love

सांसद दिनेश चंद्र यादव ने जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का किया उद्घाटन
“काम वही, दाम सही” से आम जनता को मिलेगा लाभ : सांसद

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

सहरसा नगर निगम क्षेत्र के सराही कब्रिस्तान चौक के निकट शुक्रवार को जेनेरिक कार्ट मेडिसिन स्टोर का शुभारंभ मधेपुरा सांसद दिनेश चंद्र यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देशभर में सस्ती और गुणवत्तापूर्ण दवाएं आम लोगों तक पहुंचाने का अभियान लगातार आगे बढ़ रहा है। ऐसे प्रयास गरीब और मध्यमवर्गीय परिवारों के लिए काफी लाभकारी साबित होंगे। सांसद ने कहा कि शहर में लगातार नए प्रतिष्ठानों का खुलना विकास और रोजगार के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने स्टोर संचालक जदयू नेता देवेंद्र कुमार देव को बधाई देते हुए कहा कि इस मेडिकल स्टोर में लोगों को वही गुणवत्तापूर्ण दवाएं सामान्य मेडिकल स्टोर की तुलना में काफी कम कीमत पर उपलब्ध होंगी। कई दवाएं जहां अन्य मेडिकल स्टोर पर एक रुपये में मिलती हैं, वहीं यहां लगभग 40 से 45 पैसे की लागत में उपलब्ध कराई जाएंगी। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में इस सुविधा का लाभ उठाने और इसकी जानकारी समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने की अपील की। समारोह में उपस्थित लोगों ने कहा कि सस्ती, सुरक्षित और गुणवत्तापूर्ण दवाओं को आम नागरिकों तक पहुंचाने की यह पहल सहरसा के हजारों परिवारों को आर्थिक राहत देने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष साजन शर्मा, जदयू के पूर्व जिलाध्यक्ष चन्द्रदेव मुखिया, वैश्य समाज प्रदेश उपाध्यक्ष रामकृष्ण साह उर्फ मोहन साह, राजद प्रदेश महासचिव धनिक लाल मुखिया, जदयू नेता अक्षय झा, संजीव सिंह, राकेश मंडल, हरिनारायण यादव, मुकेश यादव, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज गुप्ता, राजीव रंजन, भाजपा जिला उपाध्यक्ष राजीव रंजन साह, पूर्व पार्षद सुबोध साह, व्यापार संघ के सचिव विकास गुप्ता, पार्षद कामेश्वर साह सहित राजनीतिक, सामाजिक एवं व्यावसायिक क्षेत्र से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य लोग उपस्थित थे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com