Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

हरदोई जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण नगर पंचायत जलमग्न

Spread the love

 

*कछौना, हरदोई।* बेमौसम बारिश से नगर की जल निकासी की व्यवस्था को पोल खुल गई। वही बरसात से पूर्व जल निकासी हेतु युद्ध स्थल पर नाला की सफाई की बात कही जाती है। लगातार बारिश से नगर की मुख्य मार्ग, सामुदायिक अस्पताल, मोहल्ले की गलियां पूरी तरह जलमग्न हो गई हैं। आम जनमानस जलभराव से परेशान हैं। वहीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जलभराव से स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित हैं। नगर के अधिकांश नालियों में प्लास्टिक का अंधाधुंध प्रयोग से चोक हो चुकी हैं। लोगों व दुकानदार घरों का कूड़ा करकट नालियों में ही फेंक देते हैं। कस्बे में स्थित तालाबों के पानी की समुचित व्यवस्था नहीं है। कई तालाबों को भू माफियाओं द्वारा अवैध कब्जा का निर्माण करा लिया गया है। तालाबों की सफाई भी नहीं कराई गई है। जलकुंभी का अंबार है। शुरुआती में कब्जा धारकों पर कार्यवाही न होने के कारण धीरे-धीरे सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जा किया जा रहा है। कुशीनाथ मंदिर के पीछे स्थित तालाब की जल निकासी की कोई व्यवस्था नहीं है। गाजू मार्ग पर जल निकासी के के लिए नाला निर्माण हेतु रेलवे का आधा मोहल्ला जलभराव से जलमग्न हो गया है। गाजू तिराहे पर जलभराव के कारण गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिससे गड्डों की गहराई न समझ पाने के कारण आए दिन राहगीर चुटहिल होते हैं। जलभराव के कारण चंद दिनों पूर्व बनी सड़क खराब हो जाती है। गौसगंज मार्ग पर सड़क के दोनों ओर करोड़ों रुपयों का नाला निर्माण भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया था। जिससे एक दशक बीत जाने के बाद भी अधूरा पड़ा है। जगह-जगह टूट गया है। नगर प्रशासन द्वारा साफ सफाई की व्यवस्था फोटो पोस्ट कर फील गुड कराती है। परंतु नगर की मूल समस्या जल निकासी का ध्यान नहीं जाता है। समय रहते समस्या का निराकरण नहीं किया गया तो आम जनमानस को संक्रामक बीमारियों का खामियाजा उठाना पड़ेगा। इस संदर्भ में अधिशासी अधिकारी से संपर्क करना चाहा तो उन्होंने फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा।

रिपोर्ट – **आवाज इण्डिया लाइव अनूप कटियार**

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com