Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

सुपौल :नशे की लत में चली गोली।बाल बाल बचे युवक। जांच में जुटी पुलिस।

Spread the love
unnamed

 

रिपोर्ट:-बलराम कुमार सुपौल बिहार।

एंकर:-मामला सुपौल जिला सदर अनुमंडलीय मुख्यालय अंतर्गत नगरपालिका स्थित वार्ड नं0-23,-में नशे की लत में चलाई गई गोली से बाल बाल एक युवक के बचने की है।
दिनदहाड़े अपराधियों द्वारा गोली चलाए जाने का मामला सामने आया है।
गनीमत रही कि गोली किसी को नहीं लगी।
एक युवक के जंघा को छूते हुए निकल गई।
गोली चलने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना सदर पुलिस को दी। जीसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस घटना की जांच शुरू कर दी है। रहमत अली नामक युवक ने बताया कि एक व्यक्ति ने उनपर गोली चलाया लेकिन गनीमत रही कि गोली उन्हें नहीं लगी।
फिलहाल घटनास्थल से पुलिस ने एक खोखा भी बरामद किया है।मामले की जांच शुरू कर दी है।
शाहनवाज नामक व्यक्ति ने बताया की यहां शराब गांजा का अड्डा बना हुआ है।
खुलेआम शराब गांजा चलता है।
वहीं वार्ड पार्षद मो0 रजा हुसैन ने बताया की यहां के रहनेवाले लड़के के पिता अपने अपने बच्चों को खुली छूट दे रखी है।
सभी लड़कों के पिता मनमानी करने का खुला छूट दे रखा है।
वहीं किसी व्यक्ति के द्वारा लड़कों के पिता को लड़कों की गलतियों के बारे में कहा जाता है तो लडकों के पिता कहते हैं की मेरा लड़का ऐसे हीं पेट्रोल मूतेगा जिसको बर्दाश्त नहीं होता है चले जाए।
साथ हीं वार्ड पार्षद मो0 रजा हुसैन ने ये भी बताया की दोषियों को सजा तो मिलनी हीं चाहिए।
साथ साथ लड़के के पिता को भी सजा मिलनी चाहिए।
आखिर जिला मुख्यालय अंतर्गत खुलेआम शराब गांजा चलती है।
प्रशासन को खबर नहीं रहती है।
जिसका खामिजियाना आज एक युवक को भुगतनी पड़ रही है।
बाल बाल युवक बच गया।
क्या पता किसी की जान भी जा सकती थी।
अब देखना लाजमी होगा की अपराधी पुलिस के हत्थे कब चढ़ती है या फिर ऐसे हीं अपराधी खुलेआम दिनदहाड़े गोली चलाती रहेगी।

बाइट:-रहमत अली, स्थानीय।
बाइट:-मो0 रजा हुसैन,वार्ड पार्षद।
बाइ:-पैंथर पुलिस।

No Slide Found In Slider.
anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com