पाकुड: सत्य सनातन संस्था के आहवान पर बिजली बिभाग में कार्यरत निवेदिता कुमारी ने गर्भवती महिला नेहा सिंह को किया राक्तदान

पाकुड़ से बिक्की भगत की रिपोर्ट

पाकुड: पुराना सदर अस्पताल परिसर स्थित रक्तधिकोश गृह में पवित्र श्रावण में को सत्य सनातन संस्था के आहवान पर बिजली विभाग में कार्यरत श्रीमति निवेदिता कुमारी ने कृष्णा पूरी कॉलिनी निवासी गर्भवती महिला नेहा सिंह पति:- हेमंत सिंह को रक्तदान किया। संस्था के अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने बताया की जिले के अन्नपूर्णा कॉलोनी निवासी श्री मति नेहा सिंह का सीजर नगर के बिंदु भूषण के नीलम नर्सिंग होम, में होना है, परन्तु होमोग्लोबिन कम होने के कारण सीजर कर पाना सम्भव नही था, तो उनके देवर संगम सिंह को संस्था के सोसल मीडिया प्रभारी श्री तारक भगत से सहयोग के हेतु कहाँ, मीडिया प्रभारी जी ने विजली बिभाग में कार्यरत निवेदिता जी से सम्पर्क किया ,निवेदिता जी ने रक्क्त की महत्व को समझते हुए, उन्होंने तुरंत रक्त दान देने को तैयार हो गई,,ताकि नेहा जी का जीवन रक्षा हो पाए । एवम संस्था ने आह्वान पर त्वरित पहल करते हुए पीड़िता को रक्त उपलब्ध कराई है। अध्यक्ष रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि रक्त मनुष्य के जीवन का अनमोल रत्न है। अक्सर देखा गया है कि रक्त के कमी के कारण कोई लोगो को अपना जान गंवाना पड़ा है। रक्तदान महादान है। रक्त के कमी के कारण किसी की जान नही जाए। इसके लिए संस्था के द्वारा लोगो को जागरूक करने का काम किया जायेगा। रक्त दान के लिए संस्था हमेशा तत्पर रहें। रक्तदान के लिए संस्था के बैनर तले पहली बार महिला ने रक्तदान किया, इससे अन्य लोग भी जागृत होंगे, तथा आज एक महिला ने रक्तदान कर एक महिला नेहा सिंह को जीवन दान किया वही नेहा सिंह एवम उनके परिजन ने रक्त मिलने के बाद संस्था को धन्यवाद दिया है। मौके पर संस्था के विधि सलाहकार अधिवक्ता श्री पिंटू दास जी ने राक्तदाता को मिठाई और जूस की व्यवस्था किए, वही संस्था के अन्य सदस्य ने राक्तदान करवाने में पूर्ण सहयोग किए
राक्तदान कर्ता श्रीमती निवेदिता कुमारी जी ये पहला रक्तदान है, उन्होंने कहाँ कि रक्तदान महादान है रक्तदान करके देखिए अच्छा लगता है, आपके रक्क्त किसी के जीवन को बचाता है इससे अच्छा और क्या हो सकता है,इसीलिए लोगो को बढ़-चढ़ कर रक्तदान करना चाहिए । वही रक्क्त अधिकोष गृह में स्थापित नवीन जी ने रक्तदाता को राक्तदान हेतु प्रमाण पत्र देककर सम्मानित भी किया

Subscribe to my channel

