गढ़वा झारखंड रामनवमी का भव्य आकर्षक जुलूस श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

बिशुनपुरा: में निकला रामनवमी का भव्य आकर्षक जुलूस श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़_बिशनपुरा मुख्यालय में रामनवमी पर्व के अवसर पर भव्य जुलूस निकाली गई। जुलूस में विश्व हिंदू परिषद ,बजरंग दल ,श्री राम कमीटी, जय भवानी संघ ,के तत्वावधान में कामता ,पिपरी, दवनकारा ,संध्या विशुनपुरा के अनेकानेक सदस्य, सम्मिलित हुए। विभिन्न गांव से आये अखाड़ा एवं कमेटी के महावीरी झंडा का झंडा का मिलन गांधी चौक पर किया गया।
पुनः जुलूस चलकर चक चक मोड़ ,अपर बाजार ,लालचौक, संध्या मोड़, होते थाना तक पहुंच कर वापसी श्री बिष्णु मंदिर परिसर में समाप्त कर दी गई।
जुलूस में पुरे रास्ते जय श्री राम जय हनुमान के नारे गूंज उठी।जगह जगह अस्त्र शस्त्र ,लाठी का करतब, दिखाते भीड़ नियंत्रित होकर चल रही थी।जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद एवं शरबत की व्यवस्था की गई थी।
जुलूस में शामिल जिला धर्म प्रचारक राधेश्याम पांडे, विशुनपुरा विश्व हिन्दू परिषद प्रखंड अध्यक्ष सुरेंद्र कुमार यादव बजरंग दल संयोजक विभूति पाण्डेय विश्व हिन्दू परिषद् जुझारू सदस्य कृष्णा विश्वकर्मा दूर्गा वाहिनी संयोजिका पुर्णिमा देवी उर्मिला देवी अभिषेक पाण्डेय बलराम पासवान छुनु ठाकुर कुन्दन विश्वकर्मा रूपेश सिंह सचिव गुप्ता नारायण शर्मा प्रवीण यादव लव प्रताप देव अभय गुप्ता आशुतोष गुप्ता जी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु भक्त उपस्थित थे।

Subscribe to my channel



