हरदोई : *बीमारी से तंग आकर अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*

*बीमारी से तंग आकर अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर की आत्महत्या*
रिपोर्ट अनूप कटियार
सुरसा थाना क्षेत्र के धिन्नी गांव निवासी एक अधेड व्यक्ति का शव, शुक्रवार सुबह गांव किनारे पेड़ से फांसी पर लटकता मिला,घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
धिन्नी गांव निवासी लालबहादुर पुत्र केवल प्रसाद गांव में रहकर खेती-बाड़ी करते थे।उनके तीन पुत्र और दो पुत्री हैं।जैसा की बड़े पुत्र रिंकू ने बताया की लालबहादुर करीब डेढ़ वर्ष से बीमारी से परेशान थे।जिसका इलाज भी चल रहा था,गुरुवार रात को वह घर में लेटे हुए थे।रात करीब दो बजे वह उठे और घर के बाहर चले गए,जिस पर घरवालों ने सोंचा की वह गर्मी की वजह से बाहर सोने चले गए। लेकिन शुक्रवार जब परिजन उठे तो उनका शव पड़ोस के एक पेड़ से गमछे के सहारे फांसी पर लटकता मिला।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।स्वजन ने घटना को लेकर बीमारी से परेशान होकर फांसी लगाकर आत्महत्या करने की बात कही है।

Subscribe to my channel



