BreakingprobivPublicUncategorizedएक्सक्लूसिवकृषि/और/पर्यावरणखेलजॉब और करियरतकनीकीदेश – दुनियाधर्म-ज्योतिष-आध्यात्मबिज़नेसबिहारराजनीतीराशिफलव्यापार/गैज़ेट/टेक्नोलॉजीशख्सियतसहरसा बिहारसियासतस्थानीय खबरें
Trending

रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व रक्तदान शिविर

रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व रक्तदान शिविर

Spread the love

रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि व रक्तदान शिविर

लोजपा (रामविलास) कार्यकर्ताओं ने पुष्प अर्पित कर दी श्रद्धांजलि, सामाजिक सेवा का लिया संकल्प

सहरसा। विकास कुमार प्रभारी

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के संस्थापक, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं पद्मभूषण से सम्मानित स्व. रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर गुरुवार को श्रद्धांजलि समारोह एवं रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम न्यू कॉलोनी स्थित पार्टी के जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा के आवास पर आयोजित हुआ।

समारोह में पार्टी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने स्व. रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर उनके राजनीतिक एवं सामाजिक योगदान को याद किया गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि रामविलास पासवान ने अपने लंबे राजनीतिक जीवन में गरीब, वंचित, शोषित एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों के लिए लगातार आवाज उठाई।

पुण्यतिथि के अवसर पर जरूरतमंद मरीजों की सहायता के उद्देश्य से रक्तदान शिविर भी लगाया गया। इसमें पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। इसी सामाजिक सरोकार को ध्यान में रखते हुए पुण्यतिथि पर शिविर आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में युवा प्रदेश उपाध्यक्ष अमरेंद्र कुमार यादव, एससी/एसटी जिलाध्यक्ष दिलीप पासवान, मुखिया संजीव कुमार जायसवाल, महिला जिलाध्यक्ष रिंकू कुमारी, पिछड़ा-अति पिछड़ा जिलाध्यक्ष रतन कुमार साह, किसान जिलाध्यक्ष विनोद मुखिया, पंचायती राज जिलाध्यक्ष उमाकांत साह, संसदीय बोर्ड जिलाध्यक्ष मणिकांत सिंह, युवा जिलाध्यक्ष संदीप पासवान, छात्र जिलाध्यक्ष अमरेश पासवान, आईटी सेल जिलाध्यक्ष गगन कुमार, जिला उपाध्यक्ष किन्नर पल्लवी सहित पार्टी के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com