Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

भवनाथपुर : *भवनाथपुर प्रखंड में नए BDO ने पद प्रभार संभाला*

Spread the love

भवनाथपुर से संवाददाता शिव कुमार का रिपोर्ट

भवनाथपुर प्रखण्ड के नए प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रदीप कुमार दास ने गुरुवार को अपना पदभार ग्रहण किया। निवर्तमान प्रखंड विकास पदाधिकारी रविन्द्र कुमार ने अपना पदभार उन्हें सौंपये हुए, गुलदस्ता दे कर स्वागत किया।पदभार ग्रहण करने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए नए वीडीओ प्रदीप कुमार दास ने कहा कि सभी के सहयोग से योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुचना उनका प्राथमिकता होगा। जो गरीब व्यक्ति सरकारी लाभों से वंचित है,उन्हें मिलने वाले हक दिलाने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि वे सभी के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करेगें। निवर्तमान वीडीओ रविन्द्र कुमार ने कहा कि उनका कार्यकाल सभी के सहयोग से अच्छा रहा। इस दौरान उन्हें कई नई जानकारिंया मिली और नई सिख भी मिली। उन्होंने सहयोग के लिए सभी का आभार जताया। इस मौके पर अनुमंडल विधायक प्रतिनिधि दयानंद सोनी,प्रखण्ड नाजिर शिव दर्शन पांडेय, बी पी ओ मनोज कुमार गुप्ता ,सिंदुरिया पंचायत मुखिया राजेश गुप्ता,रामा सागर चौरसिया, आलोक कुमार उपस्तिथ थे।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com