Breakingएक्सक्लूसिवबिहार

पीएम ने सहरसा से जोगबनी के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर कोशी मिथिलांचल एवं सीमांचल को ट्रेनों को दिया सौगात

पीएम ने सहरसा से जोगबनी के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर कोशी मिथिलांचल एवं सीमांचल को ट्रेनों को दिया सौगात

Spread the love

*संवाददाता :-* विकास कुमार सहरसा (बिहार)।

*स्टोरी :-* पीएम ने सहरसा से जोगबनी के बीच ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर कोशी मिथिलांचल एवं सीमांचल को ट्रेनों को दिया सौगात।

*एंकर :-* पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहद बेगूसराय से पीएम नरेंद्र मोदी ने ढेर सारी परियोजनाओं का उद्घाटन किया। इसी कड़ी में वर्चुअल रूप से हरी झंडी दिखाकर बिहार के सहरसा जोगबनी रेलखंड पर ट्रेन को किया रवाना। मौके पर सांसद, विधायक ,पूर्व विधायक सहित बड़ी संख्यां में लोग मौजूद रहे।
इस अवसर पर एडीआरएम आलोक कुमार झा ने बताया कि बेगूसराय से पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा ढेर सारी परियोजनाओं का वर्चुअल उदघाटन करेंगे।और इसमे महत्वपूर्ण भूमिका भारतीय रेल का भी है आज उनके द्वारा एक लाख चौसठ हजार करोड़ के परियोजनाओं का डेडिकेशन कर रहे है जिसमे रेल के भी कई परियोजनाएं है जिसमे सहरसा अंचल के काफी सारे प्रोजेक्ट है। आज एक ट्रेन खुलने वाली है सहरसा से जोगबनी, एक ट्रेन फ्लैग ऑफ होगा दानापुर से जोगबनी के लिए है इसके बाद सरायगढ़ बायपास ललितग्राम बायपास ये नया वर्क अभी आया है जिसके लिए डेडिकेशन अभी हो रहा है।
उन्होंने ये भी कहा कि राघोपुर से फारबिसगंज के लिए जो रेलवे लाइन जो निर्माण के बाद रुका हुआ था उसपर भी राष्ट्र को समर्पित कर ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। इसके अलावे एक अग्रिम सूचना है कि आगामी छह मार्च पीएम बेतिया आ रहे है उसदिन भी रेलवे के पांच छह परियोजनाओं का शिलान्यास होगा उसमे भी सहरसा अंचल को एक ट्रेन मिलेगी जो रक्सौल से जोगबनी तक चलेगी। काफी सारी ट्रेनों का जाल जो यह पता है और काफी सारी ट्रेनें जो इसमे चलेगी। और इसमे सिर्फ सहरसा ही नहीं निर्मली से झंझापुर के इलाके में यानी मिथिलांचल के इलाका के लिए एकतरह से सौगात है।
सच मायने में देखा जाय पीएम ने सहरसा सुपौल एव जोगबनी रेलखण्ड पर ट्रेनों का परिचालन करवा कर कोशी,सीमांचल एवं मिथिलांचल को एक बड़ी सौगात दिया है।

anupam

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com