Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

गढ़वा झारखंड छात्र के चारित्रिक व समाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है अभाविप : प्रिन्स

छात्र के चारित्रिक व समाजिक विकास के लिए प्रतिबद्ध है अभाविप : प्रिन्स

Spread the love

 

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट

गढ़वा जिला के कांडी प्रखंड अंतर्गत दिन शनिवार को कांडी अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का 74वां स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया गया कांडी प्रखण्ड कार्यालय के समीप ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर स्थित कार्यालय में झंडोत्तोलन करके मनाया गया।
इस अवसर पर दर्जनों अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता व मुख्य अतिथि के रूप में कांडी उतरी क्षेत्र से ज़िप सद्स्य सुषमा कुमारी व पति दिनेश कुमार के साथ दक्षिणी क्षेत्र के जिप सदस्य नेहा कुमारी के पति सुजित कुमार उपस्थित रहे।
इस अवसर पर झंडोत्तोलन अभाविप के नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने किया। तत्पश्चात मैट्रिक व इन्टर के प्रखंद स्तरीय टॉपर छात्रों को सम्मानित करने के लिए सम्मान समारोह अयोजित की गयी।
अतिथियों ने एक साथ सयुक्त रूप से ज्ञान की देवी माता सरस्वती व युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी की तैल चित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलित कर सम्मान समारोह का उद्धघाटन किया।
इस अवसर पर उपस्थित एबीवीपी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए नगर मंत्री प्रिन्स कुमार सिंह ने कहा कि दिन 9 जुलाई 1949 को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का स्थापना हुई थी जो अपने विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से ईमानदारी पूर्वक समर्पण और निष्ठावान कार्य के माध्यम से आज दुनिया का सबसे बड़ा छात्र संगठन बनने का गौरव प्राप्त हुआ है। उन्होंने मुझे पूरी उम्मीद है कि हमारे इस कांडी प्रखण्ड के भी जितने भी कार्यकर्ता हैं आने वाले समय में इसी प्रकार से अपने आप को ऊर्जावान मानते हुए लगातार कार्य करेंगे ताकि जो समाज में एक छवि बनी हुई है विद्यार्थी परिषद का वह बरकरार रहे।
वहीं स्थापना दिवस कार्यक्रम में उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला एसएफडी सह संयोजक साकेत मिश्र ने कहा की छात्र कल का नहीं आज का नागरिक है और जिस उद्देश्य से विद्यार्थी परिषद की स्थापना की गई थी 9 जुलाई 1949 को।
मुझे लगता है मेरे जैसे लाखों कार्यकर्ताओं का निर्माण करके एबीवीपी ने पूरी दुनिया में एक इतिहास रच दिया है। इसलिए सभी बंधु अपने अपने क्षेत्र में जो जहां रहते हैं वह हमेशा छात्रहित समाजहित और राष्ट्रहित में कार्य करते रहें यही आप सभी युवाओं से मेरा अपील है।
जिप सदस्य सुषमा कुमारी का कहना है कि परिषद का नारा छात्र शक्ति- राष्ट्र शक्ति के साथ जुड़कर लाखों छात्र छात्राएं परिषद के कार्यकर्ता के रूप में निस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे हैं।
अभाविप छात्रहित व राष्ट्रहित के साथ साथ महिला सहशक्तिकरण को भी बढ़ावा दे देता आ रहा है। आज समाज जीवन के प्रत्येक क्षेत्र में महिलाओं की प्रतिभागिता बढ़ रही है। महिलाएं अब निडर होकर बोलने लगी हैं।
मौके पर ज्ञान दर्शन कोचिंग सेंटर के शिक्षक अजय पासवान व धर्मेंद्र मेहता ने संयुक्त रूप से बताया की इसकी स्थापना छात्रों व कुछ शिक्षकों के द्वारा किया गया था। अपने शुरुआती दौर में इसकी सक्रियता नाममात्र की ही थी लेकिन 1958 में मुंबई के प्रोफेसर यशवंत केलकर के मुख्य संयोजक बनने के बाद काफी प्रगति की। आज विश्व पटल पर सबसे बडा़ छात्र संगठन होने का गौरव प्राप्त है।

मौके पर अभाविप सद्स्य राहुल कुमार, नगर सह मंत्री पंकज कुमार, विजय बैठा, दीपक रवि, विजय पाल सहित काफ़ी संख्या में कार्यकर्त्ता मौजूद रहे।

*प्रखण्ड स्तर पर मैट्रिक व इन्टर के छात्र-छात्रा हुए सम्मानित*

कार्यक्रम में प्रखण्ड स्तर पर बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया।
प्रथम स्थान प्राप्त सलोनी कुमारी व दुसरी स्थान प्राप्त पियूष प्रभात दोनों ही छात्र छात्रा किसुनराज पब्लिक स्कूल बलियारी के छात्र हैं जबकि तीसरे स्थान पर विपिन यादव हाई स्कूल खरौंधा के छात्र व चौथे स्थान पर सूरज कुमार पांडेय उच्य विद्यालय बारवाडीह के छात्र तथा पांचवे स्थान पर रोहिणी पांडेय उच्य विद्यालय रानाडीह की छात्रा हैं।
उसी तरह इंटर आर्ट्स में प्रथम स्थान पर मो• इस्तेखार सोनभद्र आदर्श महाविद्यालय के छात्र तथा दुसरे व तीसरे स्थान पर आरती कुमारी व राहुल कुमार जो दोनों छात्र छात्रा आर के प्लस टू उच्च विद्यालय हैं।
जबकि साइंस में प्रथम स्थान पर समीर खान, दूसरे स्थान अभिजीत राज व तीसरे स्थान पर ज्योति कुमारी का नाम शामिल हैं।
उक्त तीनों छात्र-छात्रा आर के प्लस टू उच्च विद्यालय कांडी के हैं।
तथा कॉमर्स में प्रथम स्थान पर अंशु कुमारी, दूसरे स्थान पर मोहन चौधरी व तीसरे स्थान पर रंजन कुमार का नाम शामिल हैं। कॉमर्स के तीनों टॉप स्टूडेंट्स सोनभद्र आदर्श इन्टर महाविद्यालय के छात्र-छात्रा हैं।
उक्त सभी प्रखंड स्तरीय टॉपरों को मेडल व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com