Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड
पाकुड: जिला अध्यक्ष ने जिला शिक्षा अधीक्षक को सौंपा ज्ञापन,की मांग

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
,पाकुड़ ।वैश्विक महामारी से शिक्षा पर ग्रहण लगा है। उद्योग धंधे चौपट हो गए हैं । लोगों के सामने बेरोजगारी की समस्या उत्पन्न हो गई है । इस कड़ी को देखते हुए सोमवार को झारखंड अभिभावक संघ रांची के तत्वाधान में अभिभावक संघ के निदेशक अजय राय के निर्देश पर पाकुड़ जिला में जिला शिक्षा अधीक्षक को जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार मिश्रा ने एक ज्ञापन सौंपा तथा कहा की ऐसी सूचनाएं मिल रही हैं कि जिले में कुछ स्कूल ट्यूशन फीस के अलावा अन्य फीस की भी मांग कर रहे हैं । जो इस वैश्विक महामारी कोरोना में उचित नहीं है । उन्होंने इस पर जिला शिक्षा अधीक्षक से रोक लगाने की मांग की है । वहीं जिला शिक्षा अधीक्षक ने आश्वस्त करते हुए कहा कि ऐसे स्कूलों को साक्ष्य के साथ चिन्हित कर जांच की जाएगी ।
Subscribe to my channel



