Breakingउत्तरप्रदेशएक्सक्लूसिव

उन्नाव पुरवा क्षेत्र के अमृत सरोवर तालाब लंगरपुर व राजकीय छात्रावास का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

पुरवा क्षेत्र के अमृत सरोवर तालाब लंगरपुर व राजकीय छात्रावास का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण

Spread the love

गुडिया रावत उन्नाव रिपोर्ट

पुरवा : पुरवा क्षेत्र के अमृत सरोवर तालाब लंगरपुर व राजकीय छात्रावास का जिलाधिकारी ने किया निरीक्षण। जिलाधिकारी ने निर्माणाधीन राजकीय छात्रावास की खराब प्रगति पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को सुधार करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी अपूर्वा दुबे ब्लाक क्षेत्र की ग्राम पंचायत लंगरपुर पहुंची और अमृत सरोवर तालाब का निरीक्षण किया। जिलाधिकारी ने सरोवर की बाउण्ड्रीवाल को बनाने और पानी के निकास की व्यवस्था करने के बीडीओ संतोष श्रीवास्तव को निर्देश दिए। काम कर रही महिला मजदूरों से कितने दिन से कार्य हो रहा है यह पूछने पर महिला मजदूर ने कहा रोज काम होता है। सरोवर की सुंदरता को देखकर तारीफ की। इसके बाद कस्बा के तोपखाना मोहल्ले मे निर्माणाधीन राजकीय बालिका छात्रावास का निरीक्षण किया। परिसर के बाहर ही पानी भरा दिखाई देने पर सुपरवाइजर से निकासी की जानकारी ली। छात्रावास के कार्य मे विलम्भ होने पर नाराजगी जाहिर करते हुए कार्यदायी संस्था को जवाब देने को कहा।
निरीक्षण के दौरान डीडीओ संजय पाण्डेय ,बीडीओ संतोष श्रीवास्तव ,एडीओ रवींद्र प्रसाद ,आदि मौजूद रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com