Breakingएक्सक्लूसिवझारखण्ड

पाकुड: स्वर्गीय राम विलास पासवान का मनाया गया जन्म

Spread the love

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट रिपोर्ट

 

पाकुड़ । सोमवार को लोक जनशक्ति पार्टी की एक बैठक आयोजित कर कोला जोड़ा पंचायत के ग्राम बहराबद में स्वर्गीय रामविलास पासवान का जन्मदिन लोजपा कार्यकर्ता के द्वारा मनाया गया। बच्चों को मिठाई एव चॉकलेट बांटी गई। जिला अध्यक्ष रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि लोजपा के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान ने लोक जनशक्ति पार्टी का गठन 2000 में किए थे। वे गरीब दलित आदिवासी अल्पसंख्यक की हमेशा आवाज लोकसभा हो या विधानसभा हमेशा गरीबों के हित के बारे में आवाज उठाया करते थे । उनका हमेशा बेदाग छवि रहा है ।गरीबों के उत्थान के लिए हमेशा विचार किया करते थे एवं सम्मान दिया करते थे। मोदी जी के कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री थे तो उन्होंने 2020 में कोविड-19 वैश्विक महामारी कोरोना में भी गांव कस्बों प्रखंड शहरी क्षेत्र में गरीबों के लिए अनाज जन वितरण प्रणाली की दुकान से फ्री में चावल दाल एवं नमक मुहैया करवाए हैं । ताकि गरीब भूख से ना मरे । जब जब केंद्र में स्वर्गीय राम विलास पासवान मंत्री हुआ करते थे तब तक विभागों के द्वारा भलाई का काम किए । रेल मंत्री जब थे तब उन्होंने रेलवे में बेरोजगार युवकों को रोजगार मुहैया करवाया । नौकरी दिलवाई थी।वे सरकार में इस्पात मंत्री भी बने। दूरसंचार मंत्री जब बने उन्होंने हर प्रखंड के गांव में फोन मुफ्त में लगवाए थे। मोदी कैबिनेट में खाद्य आपूर्ति मंत्री रहते सामानों का कीमत को नहीं बढ़ने दिया। उन्होंने भलाई का काम की है । स्वर्णो को 10 परसेंट का आरक्षण स्वर्गीय रामविलास पासवान ने दिलवाई तथा हरिजन आदिवासी अत्याचार अधिनियम को समाप्त किया जा रहा था पुनः उन्होंने लागू करवाए और दलित एवं आदिवासी के हित में काम किए। माननीय स्वर्गीय राम विलास पासवान की देहांत के बाद राजनीतिक माफियाओं ने उनके पार्टी को लोजपा को तोड़ने का प्रयास किया परंतु हम लोग लोक जनशक्ति पार्टी के असली कार्यकर्ता हैं। स्वर्गीय राम विलास पासवान के पुत्र चिराग पासवान राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ हैं और रहेंगे। मौके पर आशुतोष राणा अभिषेक कुमार, बम बम सिंह, देवा कांत पांडे ,दिलीप भगत महासचिव उदय भान सिंह आदि उपस्थित रहे।

Aawaj India Live

Related Articles

Back to top button
आवाज इंडिया लाइव से जुड़ने के लिए संपर्क करें आप हमें फेसबुक टि्वटर व्हाट्सएप पर भी मैसेज कर सकते हैं हमारा व्हाट्सएप नंबर है +91 82997 52099
All Rights Reserved @ 2022. Aawaj india live.com