गढवा मझिगावां गांव के बनरखोहा टोले में दो वर्ष बाद दुबारा बिजली पहुंचने से लोगों में खुशी का हुआ माहौल

झारखंड गढ़वा से दयानंद यादव की रिपोर्ट।
कांडी प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत मझिगावां के बनरखोहा टोला में दो वर्ष बाद दुबारा बिजली आने से लोगों में खुशी का माहौल है।
बताते चलें कि बिजली का काम कर रही कंपनी द्वारा बिजलीकरण के बाद बनरखोहा में सभी लोगों के घरों तक पहुंचा दी गई थी।किन्तु तीन महिने बाद ही बिजली के ट्रांसफर्मर जल जाने के साथ लोग एक बार फिर ढ़िबरी युग में जिने को मजबूर हो गए थे।
ट्रांसफर्मर ठीक कराने को लेकर पिछले दो वर्ष से वहां के लोगों ने बिजली सब स्टेशन कांडी से लेकर गढ़वा कार्यालय तक दौड़ लगाई एवं सभी न्यूज़ चैनल के माध्यम से ट्रांसफार्मर खराब होने की खबर दिखाया गया तब जाकर बिजली विभाग द्वारा उक्त टोले पर नया ट्रांसफर्मर लगाकर दुबारा लोगों के घरों तक बिजली पहुंचाने का काम किया।
बंदरखोहा टोला के सभी ग्रामीणो ने बिजली सब स्टेशन के सभी कर्मी एवं सभी न्यूज़ चैनल के पत्रकारों को धन्यवाद दिया।
Subscribe to my channel


