पाकुड: फोन पर आई मदद की गुहार बाबू धन मुर्मू ने बढ़ाया अपना हाथ

पाकुड़ से राजकुमार भगत की रिपोर्ट
पाकुड़ । बुधवार को करीब 2 बजे अचानक बाबू धन मुर्मू को फोन आया। पाकुड़ जिला चेयरमैन बाबू धन मुर्मू ने अपने फोन को अपने हाथों में लेकर जब कॉल को रिसीव किया तो सामने से पीड़ित महिला की आवाज आई। वह महिला लिट्टीपाड़ा प्रखंड अंतर्गत हाथी बथान ग्राम की रहने वाली है। महिला चिंतामणि मढैया ने बताया कि उनके बच्चादानी में कुछ समस्या होने के कारण उन्हें काफी पीड़ा हो रही है। उनके परिवार वालों के द्वारा आनन-फानन में पाकुड़ सोना जोड़ी हॉस्पिटल में लाया गया। हॉस्पिटल में भीड़ होने के कारण, उक्त महिला के परिवार वालों को महिला को एडमिट कराने में काफी समस्या हो रही थी । महिला के परिवार के द्वारा जिला पाकुड़ चेयरमैन बाबू धन मुर्मू को याद किया गया । जैसे ही पाकुड़ चेयरमैन बाबू धन मुर्मू उक्त महिला की समस्या की जानकारी मिली वैसे ही उन्होंने तुरंत पाकुड़ सोनाजोड़ी अस्पताल के सिविल सर्जन को कॉल कर तुरंत उस महिला को अटेंड करने के लिए कहा गया। सिविल सर्जन के द्वारा जैसे ही पाकुड़ जिला चेयरमैन से पीड़ित महिला की जानकारी मिली उन्होंने तुरंत महिला को भर्ती कराकर उनका इलाज करना प्रारंभ कर दिया गया।
बाबू धन मुर्मू ने बताया कि जब भी फोन कॉल पर मदद मांगने वाले व्यक्ति को कभी निराश नहीं किया ।आज ही का एक और मामला बिजली विभाग से संबंधित पाकुर ब्लॉक क्षेत्र में एक व्यक्ति जिनका घर पर बिजली डबल कनेक्शन के बिल आने से वह व्यक्ति बहुत ही परेशान हो गया था उनके द्वारा डबल कनेक्शन बिल से संबंधित शिकायत कई। बिजली विभाग को दी गई पर बिजली विभाग की उदासीनता के चलते उक्त व्यक्ति को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था । अंत उक्त व्यक्ति के द्वारा पाकुड़ जिला चेयरमैन को उक्त परेशानी से अवगत कराया गया ।जैसे ही पाकुड़ जिला चेयरमैन को बिजली विभाग की उदासीनता से परेशान व्यक्ति के बारे में मिली जानकारी तो उन्होंने तुरंत बिजली विभाग को कॉल कर कड़ी फटकार लगाते हुए उक्त व्यक्ति के डबल बिजली बिल से संबंधित समस्या को जल्द समाधान करने एवं उक्त व्यक्ति की दी गई शिकायत पत्र पर अब तक कार्रवाई ना करें को लेकर खेद जताते हुए शिकायत पत्र की जांच कर कड़ी कार्रवाई करने का आदेश दिया। उक्त व्यक्ति की समस्या का जल्द समाधान करने को कहा गया।

Subscribe to my channel



